
घर से निकले युवक का शव तालाब से बरामद, हत्या की आशंका। Voice of Darbhanga

केवटी : थाना क्षेत्र के ननौरा गांव में सोमवार की सुबह एक युवक का शव तालाब में उपलाते हुए मिला. मृतक युवक की पहचान गांव के अर्जुन यादव का 28 वर्षीय पुत्र नवीन यादव के रूप में हुई है. घटना के संबंध में बताया गया है कि 29 दिसम्बर की शाम करीब 7 बजे चाचा विंदेश्वर यादव और नवीन घर से बाहर घुमने निकला देर शाम तक वापस नहीं लौटने पर खोज बीन शुरू हुई. सोमवार की सुबह करीब सात बजे कुछ ग्रामीण तालाब में घाट के पास नवीन के शव को उपलाता देखा. शोर मचाने पर आसपास के लोग पहुंच कर शव निकाला. सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष कौशल कुमार दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच कर स्थिति का जायजा लेते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी. पुलिस ने तत्काल उसके चाचा के दामाद दोमेढ़ेरी गांव के विकास कुमार यादव को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. इधर एएसपी दिलनवाज अहमद घटनास्थल पर पहुंचकर घटना के बाबत लोगो से पूछताछ की. मालूम हो कि मृतक नवीन की माँ रूणा देवी ने 31 दिसम्बर को स्थानीय थाना में अपने पुत्र के अपहरण की एफआईआर 208/17 अज्ञात लोगों के खिलाफ दर्ज करायी थी. इधर विंदेश्वर घर से गायब बताया गया है.

