Home मुख्य पॉस मशीन से ही होगी अब उर्वरक की बिक्री। Voice of Darbhanga
मुख्य - January 1, 2018

पॉस मशीन से ही होगी अब उर्वरक की बिक्री। Voice of Darbhanga

दरभंगा: उर्वरक क्षेत्र में डीबीटी व पोस प्रणाली का शुभारंभ सोमवार को जिलाधिकारी डा चंद्रशेखर सिंह के द्वारा बहादुरपुर प्रखंड के रामनगर स्थित किसान घर से किया गया। श्री सिंह ने बताया कि पोस मशीन के माध्यम से किसानों को खाद बेचे जाने पर पारदर्शिता बनी रहेगी। मशीन के द्वारा जो ऑनलाइन रसीद निर्गत होगी, किसानों को खाद के लिए उतना दाम ही चुकाना पड़ेगा।

उन्होंने किसानों को कैशमेमो लेकर ही उर्वरक की खरीद करने की सलाह दी, ताकि कालाबाजारी पर रोक लगाया जा सके। श्री सिंह ने कहा कि जिन किसानों से निर्धारित मूल्य से अधिक उर्वरक विक्रेता राशि की वसूली करते हैं, वे जिला कृषि पदाधिकारी से इस बात की शिकायत कर सकते हैं। उस उर्वरक विक्रेता के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

जिला कृषि पदाधिकारी समीर कुमार ने बताया कि 1 जनवरी 2018 से किसानों को उर्वरक की बिक्री केवल पोस मशीन के द्वारा किया जाएगा। जिला में कुल 700 विक्रेताओं के पास उर्वरक बिक्री का लाइसेंस था। अभी तक 529 विक्रेताओं को उर्वरक बेचने के लिए पोस मशीन उपलब्ध करा दी गई है। इसमें से 468 विक्रेताओं के खाद का स्टॉक अपडेट कर दिया गया है। इन लोगों ने रविवार से खाद की बिक्री प्रारंभ कर दी है। मौके पर परियोजना निदेशक आत्मा मो शकील अख्तर अंसारी, सहायक निदेशक पौध संरक्षण मुकेश कुमार, सहायक निदेशक रासायन जीवकांत झा, अनुमंडल कृषि पदाधिकारी प्रफुल्ल कुमार झा, प्रखंड कृषि पदाधिकारी उपेंद्र कुमार, चंबल र्फिटलाइजर के मनोज यादव के अलावा कई किसान उपस्थित थे।

Share

Leave a Reply