
भतीजे के कत्ल के आरोप में पुलिस ने चाचा को किया गिरफ्तार। Voice of Darbhanga

दरभंगा: दरभंगा पुलिस ने एक हत्यकाण्ड के आरोपी को 48 घण्टे के भीतर गिरफ्तार कर लेने का दावा किया है। हलाँकि बहुत से सवालो के जवाब अभी मिलने बाकी है। पुलिस की माने तो केवटी थाना क्षेत्र के ननौरा गांव निवासी नवीन कुमार यादव का हत्यारा कोई गैर नहीं बल्कि, उसका सगा चाचा निकला। पुलिस ने समस्तीपुर में छापेमारी कर चाचा विंदेश्वर यादव को गिरफ्तार कर लिया। उसके जेब से मृतक नवीन के बाइक की चाबी बरामद की गई। बताया जाता है कि अनुसंधान के क्रम में जब पुलिस विंदेश्वर के घर छापेमारी की तो वहां नवीन का चप्पल मिला। इसके बाद विंदेश्वर पर की जा रही शक सच्च में बदल गया। पुलिस ने उसकी खोज में पहले विंदेश्वर के ससुराल में छापेमारी की। लेकिन, तब तक वहां से वह फरार हो चुका था। इसके बाद पुलिस को जानकारी मिली की वह भागकर समस्तीपुर चला गया है। इसके बाद एएसपी दिलनवाज अहमद के नेतृत्व में गठीत टीम ने छापेमारी कर विंदेश्वर यादव को समस्तीपुर से दबोच लिया। एएसपी श्री अहमद ने बताया कि इस घटना में ओर लोगों का हाथ हो सकता है, उस दिशा में वैज्ञानिक अनुसंधान की जा रही है। उन्होंने कहा है कि दोनों के बीच भूमि विवाद व लेनदेन की बात सामने आई है। लेकिन, हत्या का असली कारण अभी पता नहीं चल पाया है। पूछातछ दौरान विदेंश्वर पुलिस को गुमराह करता रहा। उसने बताया कि नवीन को घर से ले जाने के बाद मठियानी वाली के यहां ताड़ी पीने गया। वापस होने दौरान उसे चौके के पास छोड़ दिया। लिकिन, जब पुलिस ताड़ी की दुकान पर जानकारी ली तो पता चला कि दोनों में से कोई वहां नहीं आया था। हालांकि, वैज्ञानिक अनुसंधान में पता चला कि विंदेश्वर यादव उस वक्त रमसल्ला गांव में था। बताया जा रहा है कि वहां चाचा और भतीजा मिलकर देशी शराब पीया था। इसके बाद चाचा ने अपने भतीजा का काम तमाम कर दिया।
हलाँकि नवीन हत्याकांड में पुलिस ने विंदेश्वर यादव के दामाद को भी हिरासत में लिया था। लेकिन, अनुसंधान में वह निर्दोश निकला। हालांकि, नवीन के परिवार वालों ने उसे भी दोषी बता रहा था। एएसपी दिलनवाज अहमद ने बताया कि घटना में अब तक विंदेश्वर के दामाद व दोमे ढ़ेरीचक गांव निवासी विकास कुमार यादव की संलिप्ता सामने नहीं आई है। इसलिए उसे तत्काल पीआर बाउंड पर छोड़ा गया है। लेकिन, अनुसंधान में अगर कही से भी उसकी संलिप्ता सामने आती है तो उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
ज्ञात हो कि ननौरा गांव निवासी नवीन कुमार यादव 29 दिसंबर के शाम 7 बजे लापता हो गया था। पूछताछ में पता चला कि उसे उसका सगा चाचा विदेंश्वर यादव बुलाकर ले गया था। लेकिन, जब वह देर रात वापास नहीं आया तो परिवार वालों ने अनहोनी की आंशका जताने लगे। पूरी रात लोग उसे खोजते रहे। लेकिन, 30 दिसंबर की रात्रि नवीन का अता-पता नहीं चला पाया। थकहार कर नवीन की मां रूणा देवी ने 31 दिसंबर को थाने में अज्ञात के खिलाफ अपने पुत्र के अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस ने नवीन की खोज में हाथ-पांव मारने लगी। लेकिन, 1 जनवरी को घर के समीप स्थित तालाब से नवीन का शव बरामद किया गया। इसके बाद चाचा विंदेश्वर यादव, उसकी पत्नी व पुत्र घर से फरार हो गए थे।

