Home मुख्य जिले के सभी अंचलों में अलाव की घोषणा 28 दिसम्बर को ही, पर राशि आवंटित हुई पहली जनवरी को। Voice of Darbhanga
मुख्य - January 2, 2018

जिले के सभी अंचलों में अलाव की घोषणा 28 दिसम्बर को ही, पर राशि आवंटित हुई पहली जनवरी को। Voice of Darbhanga

दरभंगा: राज्य सरकार ने कड़ाके की ठंड से बचाव के लिए जिला को अलाव मद में मात्र डेढ़ लाख का उपावंटन सभी 18 प्रखंडों के बीच पहली जनवरी को किया है।ज्ञात हो कि सभी अंचलों में अलाव जलाने का आदेश जारी होने की बात 28 दिसम्बर को प्रभारी डीएम मोबिन अली अंसारी ने बतायी थी। दरभंगा सदर और बहादुरपुर अंचल को 21 हजार राशि दी गई है। दोनों प्रखंडों से शहरी क्षेत्र में अलाव जलाया जाता है। हलाँकि यह बात अलग है कि शहरी क्षेत्रों में भी अलाव कागज पर भले दिखता हो पर आमलोगों को नजर नही आ पाता है। जाले, बहेड़ी, बेनीपुर और बिरौल को दस हजार जबकि सिंहवाड़ा व केवटी को नौ-नौ हजार, मनीगाछी को आठ हजार, हायाघाट, हनुमाननगर, घनश्यामपुर, गौराबौराम, कुशेश्वरस्थान व कुशेश्वरस्थान पूर्वी को पांच-पांच हजार जबकि तारडीह, अलीनगर, किरतपुर अंचल को चार हजार की राशि उपावंटित की गई है।

Share

Leave a Reply