
सत्र को नियमित करना नववर्ष में होगी पहली प्राथमिकता: कुलपति। Voice of Darbhanga

दरभंगा: सभी संकाय के परीक्षाओं को नियमित करना विश्वविद्यालय की प्राथमिक सूची में है। 2018 में सभी सत्रों को नियमित करने का प्रयास विश्वविद्यालय अनिवार्य रूप से करने की दिशा में कार्य प्रारंभ कर चुका है। यह बातें ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो सुरेंद्र कुमार सिंह ने मंगलवार को गांधी सदन में आयोजित प्रेस सम्मेलन में कही।
कुलपति ने कहा कि विश्वविद्यालय का परीक्षा भवन तैयार है। आगामी अप्रैल माह में आयोजित होने वाली परीक्षाओं को इसी नए परीक्षा भवन से संचालित करने का प्रयास किया जाएगा। कुलपति ने बताया कि शत्रुओं को नियमित करने के लिए परीक्षाएं 10 अप्रैल से प्रारंभ की जाएगी। उन्होंने आगे बताया कि विश्वविद्यालय के कुछ छात्रावास है जो बन कर तैयार हैं। उन्हें भी उपयोग में लाने की दिशा में कार्य प्रारंभ कर दिया गया है ताकि छात्रावासों में डब्ल्यू आई टी की छात्राओं को भी एकोमोडेशन दिया जा सके। महत्वपूर्ण जानकारी देते हुए कुलपति ने बताया कि विश्वविद्यालय की ओर से एलुमिनी मीट फरवरी के प्रथम सप्ताह में आयोजित किया जाएगा। यह कार्यक्रम विश्वविद्यालय की ओर से एक अविस्मरणीय कार्यक्रम के रूप में आयोजित होगा। दीक्षांत समारोह के संबंध में कुलपति ने बताया कि यह समारोह फरवरी के बाद
आयोजित होने की संभावना है। प्रेस सम्मेलन में ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ मुस्तफा कमाल अंसारी, मीडिया संयोजक प्रो विनय कुमार चौधरी मौजूद थे।

