Home मुख्य रिलांयस के कर्मियों ने जिस थाली में खाया, उसी थाली में किया 27 लाख का छेद! Voice of Darbhanga
मुख्य - January 3, 2018

रिलांयस के कर्मियों ने जिस थाली में खाया, उसी थाली में किया 27 लाख का छेद! Voice of Darbhanga

दरभंगा: जिसे कंपनी ने बड़े विश्वास के साथ अपनी कंपनी को आगे बढ़ाने और ईमानदारी से काम करने का जिम्मा दिया, वही आदमी दीमक की तरह कंपनी को धीरे-धीरे खोखला करना शुरू किया। महज एक साल के अंदर बड़ी ही शातिराना अंदाज में कंपनी को 27 लाख रुपये का चूना लगा दिया।

हालांकि उसकी एक गलती के कारण यह भेद खुल गया। कंपनी के चार लोंगो को पुलिस ने न सिर्फ पकड़ कर सलाखों के पीछे भेज दिया बल्कि तीन लाख तीस हजार रुपये भी नगद बरामद कर लिये। दरअसल, पूरा मामला दरभंगा नगर थाना अंतर्गत रिलायंस ट्रेडर्स मार्केट से जुड़ा है। यहां कंपनी के ही चार कर्मचारियों ने मिलकर रिलायंस पेट्रो कार्ड की मदद से एक पेट्रोल पम्प के कर्मचारी को पैसे का लोभ देकर पूरा गोरखधंधा कर कंपनी को 27 लाख का चूना लगा दिया।

कंपनी के कर्मचारी कंपनी के लिए डीजल की पूर्ति के लिए रिलायंस पेट्रो कार्ड का इस्तेमाल करते थे। पेट्रोल पम्प पर कार्ड को स्वैप कर जरूरत के हिसाब से डीजल निकाला जाता था। इसके तुरंत बाद दुबारा उस कार्ड से 100 से 200 लीटर डीजल लेने के लिए फिर स्वैप कराया जाता।

इस स्वैप के बाद कंपनी के आदमी डीजल के बदले पम्प के कर्मचारी से उतने लीटर डीजल के पैसे को नगद ही ले लेते थे। जिसके बदले कंपनी के आदमी पेट्रोल पम्प के कर्मचारी को 1500 रुपये दिया करते थे।

यह सिलसिला लगभग एक साल तक चलता रहा। कंपनी के किसी को भी कानो-कान खबर तक नहीं लगी। इसी बीच एक दिन कंपनी के एरिया मैनेजर को तेल स्वैप होने की जानकारी मिली। फिर पूरे साल का हिसाब निकाला गया। तब जाकर पता चला कि कर्मचारियों ने कंपनी को अब तक 27 लाख से ज्यादा का चूना लगाया है।

इसकी शिकायत दरभंगा नगर थाना में की गयी। पुलिस जांच में एक के बाद एक उद्भेदन होते चले गए। पुलिस ने एक पेट्रोल पम्प कर्मचारी सहित रिलायंस कंपनी के टेक्नीशियन से लेकर मैनेजर तक के कुल पांच कर्मचारी को तत्काल गिरफ्तार कर लिया।

Share

Leave a Reply