Home मुख्य पेंशन लाभुकों के सहायतार्थ 5 से 14 जनवरी तक लगेगा शिविर: डीएम। Voice of Darbhanga
मुख्य - January 3, 2018

पेंशन लाभुकों के सहायतार्थ 5 से 14 जनवरी तक लगेगा शिविर: डीएम। Voice of Darbhanga

दरभंगा: जिला पदाधिकारी डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने पेंशन राशि से वंचित लाभुकों को पंचायत वार शिविर लगाकर बैंक खातों में राशि मुहैया कराने का आदेश बीडीओ व संबंधित प्रखंडों के वरीय पदाधिकारियों को दिया है। वे बुधवार को सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं की समीक्षा कर रहे थे। डीएम ने कहा कि सामाजिक सुरक्षा योजना अंतर्गत बहुत लाभुकों किसी कारणवश पेंशन का लाभ नहीं मिल पा रहा है। वैसे लाभुकों के लिए 5 से 14 जनवरी तक प्रखंडों व पंचायतों में रोस्टरवार शिविर लगाकर पेंशन दिलाने का निर्देश दिया गया है। इसमें मुखियों का सहयोग लिया जाएगा। डीएम ने 5 जनवरी को सभी प्रखंडों के वरीय प्रभारी पदाधिकारियों को भी अपने से संबंधित प्रखंडों में जाकर शिविरों का निरीक्षण कर प्रतिवेदन तलब किया है। शिविरों में एक पंजी संधारित की जाएगी, जिसमें सभी शिकायतों को दर्ज किया जाएगा। बैठक में डीएम ने समेकित सामाजिक सु²ढ़ीकरण परियोजना एवं बुनियाद केंद्र की भी समीक्षा की। डीएम ने कहा कि अनुमंडल स्तर पर 101 बुनियाद केंद्रों की स्थापना की जा रही है। ऐसे केंद्रों में वृद्धजनों, दिव्यांगजनों और विधवाओं को कई तरह की सेवाएं दी जाएगी। बैठक में डीडीसी डॉ. कारी प्रसाद महतो, जिला पंचायती राज पदाधिकारी शत्रुधन कामती, जिला अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी मो. वसीम अहमद, वरीय उप समाहत्र्ता अनिल कुमार, सामाजिक सुरक्षा कोषांग के पदाधिकारी रवि शंकर तिवारी,डीपीओ कन्हैया कुमार, सभी बीडीओ आदि थे।

Share

Leave a Reply