Home मुख्य रेल सुविधाओं की माँग को लेकर माले कार्यकर्ताओं ने शुरू किया अनिश्चितकालीन अनशन। Voice of Darbhanga
मुख्य - January 3, 2018

रेल सुविधाओं की माँग को लेकर माले कार्यकर्ताओं ने शुरू किया अनिश्चितकालीन अनशन। Voice of Darbhanga

 

दरभंगा: रेल सुविधाओं की मांग को लेकर बुधवार को माले कार्यकर्ताओं ने हायाघाट स्टेशन पर अनिश्चितकालीन अनशन शुरू किया। पार्टी ने कहा है कि उनकी मांगों पर अगर सार्थक वार्ता नहीं हुई तो पांच जनवरी को रेल का चक्का जाम किया जाएगा। इनकी मांगों में अशोक पेपर मिल चालू करने, दोहरी रेल लाइन में बाढ़ के पानी के बहाव के लिए पुलों की संख्या बढ़ाने, हायाघाट स्टेशन का सौन्दर्यीकरण करने, रेल फुट ओवरब्रिज बनाने, महत्वपूर्ण मेल-एक्सप्रेस ट्रेनों के हायाघाट स्टेशन पर ठहराव व आरक्षण काउंटर खोलने आदि की मांगें मुख्य रूप से शामिल हैं। कड़ाके की ठंड के बावजूद माले कार्यकर्ता हायाघाट स्टेशन परिसर में अनिश्चतकालीन अनशन पर बैठे हैं। अनशन पर माले प्रखंड कमिटी सदस्य घनश्याम यादव और संतोष यादव बैठे हैं । इस मौके पर प्रखंड सचिव विश्वनाथ पासवान कि अध्यक्षता में एक सभा भी हुई। सभा को संबोधित करते हुए माले के वरिष्ठ नेता आरके सहनी ने कहा कि हायाघाट स्टेशन और प्रखंड सरकारी उपेक्षा का शिकार हैं। अशोक पेपर मिल बंद है। पेपर मिल की उपजाऊ जमीन भी बर्बाद हो रही है। उन्होंने कहा कि सरकार अगर अशोक पेपर मिल चालू नहीं करती है तो जमीन किसानों को वापस करे। खेग्रामस के जिलाध्यक्ष जंगी यादव ने कहा कि 24 घंटे में अनशनकारियों से अगर वार्ता नहीं हुई तो 5 जनवरी को अनिश्चितकाल के लिए हायाघाट स्टेशन पर रेल का चक्का जाम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि हायाघाट स्टेशन की साफ-सफाई, शौचालय, पेयजल सहित अन्य सुविधाएं नगण्य हैं। इस सुविधा के नाम पर लाखों की लूट हो रही है। भाकपा माले राज्य कमिटी सदस्य अभिषेक कुमार ने कहा कि नीतीश-मोदी के राज में जनता के राशन में लूट, वृद्धा पेंशन में लूट, स्वच्छता के नाम खुले में शौच के नाम पर लूट हो रही है। स्थानीय विधायक व सांसद चुप्पी साधे हुए हैं। इस अवसर पर मो. जमालुद्दीन अली मोहम्मद, फूलो देवी, मंचन राम, शकीला खातून, राज कुमार मंडल, राजेश शर्मा, संजय पासवान, राम सागर पासवान, सूरजी देवी, फूल कुमारी देवी, शोभा देवी, ओम प्रकाश महतो, बिहारी पासवान, शकीला खातून, राजेश शर्मा, संजय पासवान, भरत पासवान, फूलकुमारी देवी, नथूनी पासवान, बच्चन दास, सागर पासवान, विंदारी पासवान आदि मौजूद थे।

Share

Leave a Reply