
मासिक गुरु गोष्ठी में मानव श्रृंखला को सफल बनाने का किया गया निश्चय। Voice of Darbhanga

केवटी: खिरमा – पथरा स्थित प्रखंड संसाधन केंद्र केवटी में गुरुवार को प्रघानाध्यापकों की मासिक गुरु गोष्ठी का आयोजन शिक्षा पदाधिकारी डॉ .महेंद्र नारायण राम की अध्यक्षता में किया गया । इसमें 21 जनवरी को राज्य सरकार द्वारा दहेज प्रथा एवं बाल विवाह उन्मूलन को लेकर आहूत मानव श्रृंखला को सफल बनाने , एमडीएम , ठंड से बच्चों की सुरक्षा, स्वच्छता, आघार कार्ड की स्थिति, छात्रों का वार्षिक खेलकूद का आयोजन, जीओबी / एसएसए समेत कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर गहन रूप से चर्चा की गई । इसक्रम में शिक्षा पदाधिकारी ने कई आवश्यक निर्देश प्रधानाध्यापकों को दिए। इस दौरान उन्होंने मानव श्रृंखला में छात्र – छात्राओं की भागीदारी को लेकर वर्ग छह से लेकर उससे उपर के स्वास्थ्य छात्र एवं छात्राओं की सूची शीघ्र जमा करने का निर्देश दिए। उन्होंने गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा का शत प्रतिशत पालन करने के साथ – साथ शिक्षकों एवं अभिभावकों के साथ नियमित बैठक करने , समय का अनुपालन करते हुए निर्घारित समय से विद्यालय संचालित करने , चाइल्ड प्रोफाइल , बाल पंजी , मुहिम , पाठ टीका, पाठ योजना , घंटी, रूटीन पूरी तरह अद्यतन करते हुए उसका अक्षरश: पालन करने का निर्देश दिए । गोष्ठी में साघनसेवी एमडीएम इमरान काजमी , आरपी नवल किशोर झा, डॉ. जितेन्द्र राम, इकबाल हुसैन, मदन साह, लेखापाल जगदीप पासवान , विकास दत्ता , मनीष कुमार के अलावा केवटी – 1 अन्तर्गत सभी विद्यालयों के प्रघानाध्यापक मौजूद थे । इससे पूर्व गोष्ठी की शुरुआत सीआरसीसी मोहन दास के द्वारा चेतना सत्र अंतर्गत गुरु वंदना व बिहार राज्य प्राथमिक गीत से हुई ।

