
विधायक ने रखी मदरसा के चहारदीवारी के निर्माण कार्य की आधारशिला। Voice of Darbhanga

केवटी : स्थानीय राजद विधायक डॉ. फराज फातमी ने गुरूवार को कोठिया गांव में मुख्यमंत्री क्षेत्र विकास योजना मद के करीब 4 लाख से बनने वाले मदरसा नेमतुल ओलूम के चहारदीवारी निर्माण कार्य का शिलान्यास किया. इस अवसर पर पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष अब्दुल मन्नान अंसारी की अध्यक्षता में हुई समारोह को संबोधित करते हुए विधायक डॉ. फातमी ने कहा क्षेत्र का विकास हमारी पहली प्राथमिकता है. मैं किये गये वादे पर खड़ा
उतरने का प्रयास करता हूं. समारोह को राघवेंद्र मिश्र, रघुनंदन तांती, मो. मुश्ताक, नेमतुल्लाह खां, मो. ओबैद आदि ने विचार आदि ने संबोधित किया.

