Home मुख्य नियोजित शिक्षक संघ की बैठक में किया गया संगठन विस्तार।  Voice of Darbhanga
मुख्य - January 4, 2018

नियोजित शिक्षक संघ की बैठक में किया गया संगठन विस्तार।  Voice of Darbhanga

दरभंगा: बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ केवटी प्रखंड इकाई की बैठक गुरुवार को उत्क्रमित मध्य विद्यालय हाजीपुर में बैद्यनाथ भगत की अध्यक्षता में हुई । बैठक में संघ की मजबूती व इसका विस्तार व समान काम – समान वेतन की मांग को लेकर छह जनवरी को जिला मुख्यालय पर आहूत घरना – प्रदर्शन को सफल बनाने तथा सर्वोच्च न्यायालय में संघ द्वारा दायर याचिका के लिए सहयोग राशि आदि मुद्दों पर गहन रूप से विचार – विमर्श किया गया। वहीं संघ की मजबूती के लिए प्रखंड कमेटी का पुनर्गठन किया गया । पुनर्गठित कमेटी में बैद्यनाथ भगत को संयोजक सह संरक्षक, अजय कुमार मिश्र को अध्यक्ष, घनश्याम यादव को उपाध्यक्ष, मो.अलाउद्दीन को सचिव, चन्द्रभानू सिंह को उपसचिव , उदय कुमार को कोषाध्यक्ष, मो.एकराम हैदर को प्रवक्ता तथा शारदा मिश्रा को महिला प्रकोष्ठ का अध्यक्ष सह प्रवक्ता पद का दायित्व सौंपा गया । बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष सह जिलाध्यक्ष शंभू यादव ने कहा कि नियोजित शिक्षकों के पांच माह से वेतन लंबित होने के बाद भी सरकार संवेदनशील नहीं है। आर्थिक तंगी के बीच वेतन की मांग को लेकर शिक्षक सड़क से सदन तक आंदोलन को बाध्य हैं । उन्होंने संघ की मजबूती पर बल देते हुए मांगों को लेकर 6 जनवरी को जिला मुख्यालय पर आहुत आक्रोश पूर्ण घरना – प्रदर्शन में अघिक से अघिक भागीदारी का आह्वान किया । मौके पर जिला उपाध्यक्ष सह सदर प्रखंड अध्यक्ष संजय कुमार राय, कोषाध्यक्ष सह घनश्यामपुर प्रखंड अध्यक्ष अजय यादव, पूर्व प्रघान सचिव कमरे आलम, नीता कुमारी, आभा कुमारी, गुड्डी कुमारी, बबीता चौधरी, नीलम झा, सुबोघ कुमार दास , मो.अली, पवन कुमार मंडल, निर्मल कुमार पासवान, मुकेश कुमार रंजन, मनोज कुमार चौपाल, सुरेश कुमार, धर्मेन्द्र कुमार, रमेश झा आदि ने विचार रखा ।

Share

Leave a Reply