
समारोह पूर्वक मना ओंकार उच्च विद्यालय का 79वां स्थापना दिवस। Voice of Darbhanga

दरभंगा: प्लस-2 ओंकार उच्च विद्यालय सुपौल बाजार 79वां स्थापना दिवस शुक्रवार को समारोह के रूप में मनाया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन खाद्य आपूर्ति मंत्री व स्थानीय विधायक मदन सहनी, जिप अध्यक्ष गीता देवी, उपाध्यक्ष ललिता झा, पूर्व विधायक डॉ़ इजहार अहमद ने दीप प्रज्ज्वलित कर संयुक्त रूप से किया। वहीं मंचासीन अतिथियों को विद्यालय परिवार की ओर से पाग-चादर से सम्मानित करने के के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की गयी।
इस दौरान मुख्य अतिथि खाद्य आपूर्ति व उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री सहनी ने कहा कि निजी विद्यालय से अधिक प्रतिभा सरकारी विद्यालय के छात्रों में है। जो विद्यालय में छा़त्राओं द्वारा किये गये प्रस्तुती में सामने आया है। उन्होने छात्र-छा़त्राओं को विद्यालय भेजने का आग्रह अभिभावकों से करते हुए कहा कि शिक्षा से हीं आदर्श परिवार, समाज व देश का निर्माण होता है। उन्होने छात्र-छा़त्राओं को विद्यालय भेजने का आग्रह अभिभावकों से करते हुए कहा कि शिक्षा से हीं आदर्श परिवार, समाज व देश का निर्माण होता है। उन्हानेे सरकार द्वारा चलायी गयी छात्र हितैषी योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि आज उसी का फल है कि खासकर छात्राएं की संख्या विद्यालय में काफी बढ़ी है। उन्होने विद्यालय के लंबित मॉडल भवन के निर्माण शीघ्र कराने का भरोसा दिलाया। वहीं विद्यालय के चाहारदिवारी का निर्माण की प्रक्रिया आगे बढ़ाने पर भी जोर देते हुए कहा कि गौराबौराम विधानसभा में बिना ब्रेक के सरपट गाड़ी दौड़ेगी। इसके लिए एक दर्जन से अधिक पुल व सड़कों का निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है। वहीं छात्रों को उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए स्टूडेन्ट क्रेडिट का लाभ उठाने का आग्रह किया।
इस दौरान कार्यक्रम को पूर्व विधायक डॉ़ इजहार अहमद ने विद्यालय के चहारदिवारी मंत्री के अपने एच्छिक कोष से बनवाने का आग्रह किया। वहीं उर्दू की महत्ता पर विस्तार से चर्चा करते हुए कहा कि उर्दू तहजीव सिखाता है। जिला परिषद अध्यक्ष गीता देवी, उपाध्यक्ष ललिता झा, उमाशंकर प्रसाद, राजकुमार सिंह, शंकर प्रणामी ने
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए उपस्थित मंत्री से विद्यालय के समस्याओं के निदान का आग्रह किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता गणेश झा कर रहे थें वहीं मच संचालन रवीन्द्र कुमार सिंह, अजय बिरौलिया ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम में रामविलास भारती, शत्रुध्न सहनी, कैलाश चौपाल, रमण कुमार झा, राजु अग्रवाल, केशव चौधरी, नटवर चौधरी, एचएम मो़ नसीम अहमद सहित सभी शिक्षक व कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

