Home मुख्य श्याम भारती को हरा प्रदीप चौधरी बने व्यापार मंडल के अध्यक्ष। Voice of Darbhanga
मुख्य - January 5, 2018

श्याम भारती को हरा प्रदीप चौधरी बने व्यापार मंडल के अध्यक्ष। Voice of Darbhanga

 

दरभंगा: कांटे की टक्कर में प्रदीप कुमार चौधरी ने निवर्तमान व्यापार मंडल अध्यक्ष श्याम भारती को 13 मतों से पराजित किया। व्यापर मंडल चुनाव को लेकर सुबह में जहां घने कोहरे की वजह से मतदान की ऱफ्तार धीमी रही।जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया।मतदान की गति में तेजी आई। मतदाताओं को मतदान तक लाने के लिए दोनों खेमों ने वाहन की तैयारी कर रखी थी। इस चुनाव में कुल 328 मतदाताओं को अपने मताधिकार प्रयोग करनी थी।लेकिन 229 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। जिसमें श्याम भारती को 100 और प्रदीप चोधरी को 113 मत मिले।जबकि 16 मत अवैध पाए गए। इस तरह प्रदीप चौधरी ने श्याम भारती को 13 मतों से पराजित किया। व्यापर मंडल अध्यक्ष चुने जाने के बाद प्रेस को संबोधित करते हुए प्रदीप चौधरी ने कहा कि मेरी पहली प्राथमिकता किसानों का विकास होगा।

Share

Leave a Reply