Home मुख्य माले कार्यकर्ताओं ने किया रेल का चक्का जाम। Voice of Darbhanga
मुख्य - January 5, 2018

माले कार्यकर्ताओं ने किया रेल का चक्का जाम। Voice of Darbhanga

दरभंगा: भाकपा माले कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को हायाघाट स्टेशन के पास प्रदर्शन कर दरभंगा-समस्तीपुर रेलखंड को जाम कर परिचालन ठप कर दिया। आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने दरभंगा-समस्तीपुर डीएमयू पैसेंजर ट्रेन 72254 को रोक कर इंजन पर सवार हो गए। इसके बाद रेलवे अधिकारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। विभिन्न मांगों के समर्थन में कार्यकर्ता 3 जनवरी से ही स्टेशन पर अनिश्चितकालीन अनशन पर डटे थे। वार्ता नहीं होने की स्थिति में कार्यकर्ता आक्रोशित हो गए। अनशन पर बैठे माले नेता घनश्याम यादव, संतोष यादव आदि कार्यकर्ताओं के समर्थन में सैकड़ो कार्यकर्ताओं रेलखंड को जाम कर दिया। मौके पर प्रखंड सचिव विश्वनाथ पासवान की अध्यक्षता में हुई सभा को अभिषेक कुमार ने संबोधित करते हुए कहा कि नीतीश-मोदी की सरकार फेल है। नौजवानों को रोजगार नहीं मिल रहा है। रेलवे की स्थिति भी जर्जर है। खेग्रामस के जिला अध्यक्ष जंगी यादव ने कहा कि रेल प्रशासन यहां के यात्रियों को नजर अंदाज कर रही है। उन्होंने कहा कि हायाघाट स्टेशन पर जानकी एक्सप्रेस, रांची-जयनगर, पटना इंटरसिटी, पवन एक्सप्रेस पर ट्रेन का ठहराव होना अतिआवश्यक है। यहां न तो ओवर ब्रीज है और न ही आरक्षण काउंटर। शौचालय-पेयजल की समस्याओं से लोग परेशान रहते हैं। चेतावनी देते हुए कहा कि अगर एक माह के अंदर निदान के दिशा में कार्रवाई नहीं की गई तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।

मौके पर फूलो देवी, मंचन राम, शकीला खातून, राज कुमार मंडल, राजेश शर्मा, संजय पासवान, राम सागर पासवान, सुरजी देवी, फूल कुमारी देवी, शोभा देवी, ओम प्रकाश महतो, बिहारी पासवान सहित कई कार्यकर्तओं ने सभा को संबोधित किया।

Share

Leave a Reply