Home मुख्य बेख़ौफ़ अपराधियों ने सरेआम मुखिया पति को गोली मारी। Voice of Darbhanga
मुख्य - January 6, 2018

बेख़ौफ़ अपराधियों ने सरेआम मुखिया पति को गोली मारी। Voice of Darbhanga

दरभंगा: कुशेशवरस्थान की बरणा पंचायत के मुखिया शकिला खातुन के पति मो. मुजिब को शनिवार की शाम करीब छह बजे प्रखंड मुख्यालय के सतिघाट हाई स्कूल चौक के समीप अज्ञात बाइक सवार अपराधियों ने गोली मार दी। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश फरार हो गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक मुजिब हरौली गांव की ओर जाने वाली सड़क के किनारे अपनी बाइक खड़ी कर किसी मित्र का इंतजार कर रहा था। इसी बीच दक्षिण दिशा से एक बाइक पर दो लोग आए और उस पर ताबड़तोड़ दो राउन्ड गोली चला दी। इसके बाद वे सभी दक्षिण दिशा की ओर भाग गए। इस घटना में मुजिब को एक गोली गला व सीने के बीच लगी। गोली लगे स्थान को मुजिब ने हाथ से दबा लिया व चिल्लाने लगा। इसके बाद आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए। बीडीओ विवेक रंजन घटनास्थल पर पहुंच कर उसे पास के सतिघाट पीएचसी मे भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद मुजिब को डीएमसीएच रेफर कर दिया गया। परिवारिक सूत्रों के मुताबिक मुजिब को गंभीर हालत में दरभंगा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया जाता है कि शुक्रवार को प्रखंड व्यापार मंडल के चुनाव में नवनिर्वाचित अध्यक्ष तेज नारायण यादव के पक्ष में मतदाताओं को गोलबंद किया था। घटना के कुछ देर बाद स्थानीय पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर आसपास के मार्गों की नाकेबंदी कर अपराधियों की धड़पकड़ कोछापेमारी शुरू कर दी है। कुशेशवरस्थान थानाध्यक्ष राशिद परवेज ने बताया कि सभी मार्गों को सीलकर छापेमारी की जा रही है। बदमाशों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

Share

Leave a Reply