
विभिन्न मांगों को लेकर जनाधिकार युवा परिषद ने दिया धरना। Voice of Darbhanga

दरभंगा: जन अधिकार युवा परिषद लोकतांत्रिक की ओर से शनिवार को आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन धरना स्थल पर किया गया। इसका नेतृत्व जिला अध्यक्ष राजेश कुमार यादव ने किया। सभा को संबोधित करते हुए प्रदेश प्रवक्ता सोनू तिवारी ने कहा कि उनकी पार्टी हमेशा से समान शिक्षा, समान चिकित्सा व्यवस्था की मांग सरकार से कर रही है, लेकिन सरकार गरीब हितैषी योजना को लागू करने में पीछे है। प्रदेश उपाध्यक्ष चंद्र सिंह यादव ने कहा कि शिक्षकों के साथ सरकार अन्याय कर रही है। एक प्रतिनिधि मंडल ने पांच सूत्री मांग का एक ज्ञापन डीएम
को सौपा। सभा को संबोधित करने वालों में दीपक झा, साई कुमार निरूपम, आशिष झा, सत्यम कुमार, धीरज कुमार आदि शामिल थे।

