Home मुख्य डीएमसीएच में मिथिला विकास संघ द्वारा कम्बल वितरण। Voice of Darbhanga
मुख्य - January 7, 2018

डीएमसीएच में मिथिला विकास संघ द्वारा कम्बल वितरण। Voice of Darbhanga

दरभंगा: करीब एक पखवाड़े से पड़ रहे कड़ाके की ठंढ में दरभंगा मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में मरीजों केलिए कम्बल के अभाव की खबरें अक्सर मीडिया में आयी। इस कड़ाके की ठंढ में मिथिला विकास संघ के कार्यकर्ताओं ने डीएमसीएच के सभी वार्डों घूम घूम कर जरुरतमंद गरीब मरीजों के बीच कंबल का वितरण किया। अस्पताल अधीक्षक डॉ0 संतोष मिश्रा ने भी वितरण में हिस्सा लिया और संघ के सदस्यों को मानवता कि रक्षा में किये इस पुनीत कार्य के लिए भूरी भूरी प्रशंसा के साथ साधुवाद दिया एवं अन्य संस्थाओं को भी आगे आने की अपील की। कार्यक्रम में सुजीत कुमार आचार्य, कमलेश उपाध्याय, रंजीत झा, बालेन्दु झा बालाजी, विकास आनंद, विकास कुमार, राजीव कुमार, कामोद चौधरी, जितेन्द्र सिंह आदि पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने हिस्सा लिया।

Share

Leave a Reply