Home मुख्य मुखिया पति को गोली मारने के विरोध में मुखिया संघ द्वारा सड़क जाम, आगजनी। Voice of Darbhanga
मुख्य - January 7, 2018

मुखिया पति को गोली मारने के विरोध में मुखिया संघ द्वारा सड़क जाम, आगजनी। Voice of Darbhanga

कुशेश्वरस्थान : वरणा पंचायत के मुखिया पति  मो. मुजिब को शनिवार की शाम गोली मारे जाने के विरोध में रविवार की सुबह से ही कुशेश्वरस्थान प्रखंड मुखिया संघ के अध्यक्ष संजय सुन्दरम तथा प्रमुख हीरा सिंह के नेतृत्व मे कुशेश्वरस्थान-बिरौल मुख्य मार्ग एस एच 56 को जाम कर दिया. साथ ही हमलावारो की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग करते हुए पुलिस प्रशासन के विरूद्ध जमकर नारेबाजी की. ज्ञात हो कि मो. मुजिब बीती शाम सतीघाट चौक पर घर जाने के लिए अपनी बाईक खड़ी कर मित्र का इंतजार कर रहे थे. इसी बीच बाईक सवार दो बदमाश आकर गोली मारकर भाग निकला. जिसे प्राथमिक उपचार के बाद दरभंगा स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया.

Share

Leave a Reply