Home मुख्य वार्ड पार्षद द्वारा निशुल्क स्वास्थ जाँच शिविर का आयोजन। Voice of Darbhanga
मुख्य - January 7, 2018

वार्ड पार्षद द्वारा निशुल्क स्वास्थ जाँच शिविर का आयोजन। Voice of Darbhanga

दरभंगा: रविवार को वार्ड 37 के  करमगंज स्थित सामुदायिक भवन में वार्ड 37 के पार्षद मो रियासत अली (टिंकू) के द्वारा एक दिवसीय निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। इसमे सल्फिया यूनानी मेडिकल कॉलेज , इमामबाड़ी एवं फरिदिया हॉस्पिटल अंसारी बाजार के डॉक्टर्स एवं स्टॉफ के सहयोग से लगभग 200 मरीजों की जांच की गयी और हीमोग्लोबिन तथा ठंड के मौसम में होने वाली बीमारियों आदि की जांच के उपरांत दवा भी दी गई। इस निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर में बड़ी संख्या महिला और बच्चों की देखी गई। शिविर में मरीजों को देखने वाले डॉक्टरों में डॉ0 इमामुद्दीन, डॉ0 नरूलाह, डॉ0 तौजीब, महिला डॉक्टर में डॉ0 तलत नाहिद ने अपना योगदान दिया. पार्षद रियासत अली ने बताया कि इस तरह का कैंप लगाने से समाज के कुछ लोगों को मदद मिल जाती है । आगे भी इस तरह का कैंप लगाने के कोशिश की जाएगी और डॉक्टरों का यहां शिविर के माध्यम से लोगो की मदद के लिए उन्होंने शुक्रिया दिया।

Share

Leave a Reply