Home मुख्य पत्नी के रहते दूसरे से इश्क फरमाने वाले दमाद की पिटाई कर किया पुलिस के हवाले। Voice of Darbhanga
मुख्य - January 8, 2018

पत्नी के रहते दूसरे से इश्क फरमाने वाले दमाद की पिटाई कर किया पुलिस के हवाले। Voice of Darbhanga

दरभंगा : अपनी पत्नी के रहते दूसरी लड़की से इश्क फरमान एक युवक को बड़ा महंगा पड़ गया। ससुराल वालों ने लड़के की लहेरियासराय टावर के पास जमकर धुनाई कर लहेरियासराय थाने के हवाले कर दिया. लड़की के पिता मधुबनी जिला के बिस्फी थाना क्षेत्र के मोकदमपुर निवासी रामविलास महतो ने बताया कि उनकी पुत्री अमीरा देवी की शादी 2017 में केवटी थाना क्षेत्र के खिखरीपट्टी निवासी मोतीलाल महतो के पुत्र मनोज महतो से हिंदू रीति-रिवाज के साथ लगभग 4 लाख दहेज देकर किए थे. बाद में दो लाख एवं एक मोटरसाइकिल का मांग दहेज के रूप में करने लगा और नहीं दिए तो लड़की को मारपीट घर से निकाल दिया. उसके बाद  बासोपट्टी थाना क्षेत्र के मोसोमत पिरसोलिया देवी  को लेकर बेंगलोर भाग गया. जिससे एक लड़की पैदा हुई इसको लेकर केवटी थाना में दहेज प्रताड़ना को ले कर प्राथमिकी नम्बर 107/16 दर्ज कराई गई थी. पटना हाई कोर्ट द्वारा भी एंटीसेप्टिक बैल को रिजेक्ट किया जा चुका है. कोर्ट की तरफ से  वारंट निकला हुआ था कि फरार चल रहे फरारी को पुलिस तो नहीं पकड़ सकी, मगर लड़की के घर वालों ने  उसे पकड़ कर सोमवार को लहेरियासराय थाने के हवाले कर दिया.

Share

Leave a Reply