Home मुख्य कार्यादेश की खुलेआम अनदेखी कर दोनार में शुरू हुआ नाले का निर्माण! Voice of Darbhanga
मुख्य - January 9, 2018

कार्यादेश की खुलेआम अनदेखी कर दोनार में शुरू हुआ नाले का निर्माण! Voice of Darbhanga

दरभंगा: दरभंगा नगर निगम में सत्ता परिवर्तन भले हो गया हो पर कार्य संस्कृति में कोई परिवर्तन शायद यथावत है। निगम के कार्यो में अनियमतिता की शिकयतें कोई नई बात नही है। ताजा मामले में मंगलवार को शहर के वार्ड 17 अंतर्गत दोनार चौक के निकट शुरू हुए आरसीसी नाला निर्माण के अनियमितता की शिकायतें निर्माण शुरू होते ही सामने आ गयी।

कांग्रेस आईटी सेल दरभंगा के जिलाध्यक्ष पिंकू गिरी ने वॉयस ऑफ़ दरभंगा को इस संबंध में कार्यादेश की प्रति उपलब्ध करवाते हुए बताया कि कार्यादेश संख्या 5060 दिनांक 29-11-17 में स्पष्ट लिखा हुआ है कि दोनार चौक से गणेश महतो के घर तक आरसीसी नाले का निर्माण होना है। पर जब काम शुरु हुआ तो नाले का निर्माण सड़क के पश्चिम दोनार चौक से करीब 30 फीट छोड़कर डा0 रामबहादुर यादव के क्लिनिक के सामने से। ऐसे में नाले के औचित्य पर ही सवाल खड़ा होता है। नगर निगम और स्थानीय प्रशासन में गहरी पैठ रखने वाले लोगो के दवाब में इतना जगह छोड़ कर नाला निर्माण कराया जा रहा है ताकि सरकारी भूमि पर उनका निजी कब्जा कायम रहे।

उक्त आरोप पर जब वॉयस ऑफ़ दरभंगा ने मेयर वैजंती देवी खेड़िया से बात की तो उन्होंने भी शिकायत मिलने की बात स्वीकारी। परंतु पल्ला झाड़ने के अंदाज में बता दिया कि बात हो गयी है, नाला निर्माण सही जगह से हो रहा है।

इसप्रकार देखा जाय तो कार्यादेश एवं निर्माण की जमीनी हकीकत की तस्वीर कहीं से मेल नही खाती और उसपर मेयर का पक्ष भी मामले से पल्ला झाड़ते नजर आया। सबूत सामने रहते दिनदहाड़े इसप्रकार अपने पहुँच के बल पर कार्यादेश के विरुद्ध कार्य करने वाले संवेदक एवं अभियंता पर प्रशासन द्वारा संज्ञान लेकर करवाई यदि नही होती है तो निश्चित रूप से आमजन का विश्वास सरकार एवं प्रशासन पर कमजोर होगा। अब देखने वाली बात होगी कि अपनी जनहित की स्वच्छ छवि का दावा करने वाले सुशासन की सरकार में प्रशासनिक मेल से कार्यादेश का उलंघन कर निर्माण कार्य जारी रहता है या कोई कड़ी कारवाई इस दिशा में हो पाती है!

Share

Leave a Reply