
Home मुख्य ठंड के कारण जिले के सभी विद्यालयों की छुट्टी बढ़ायी गयी, माध्यमिक विद्यालय भी बंद। Voice of Darbhanga
ठंड के कारण जिले के सभी विद्यालयों की छुट्टी बढ़ायी गयी, माध्यमिक विद्यालय भी बंद। Voice of Darbhanga
दरभंगा: कड़ाके की ठंड को देखते हुए जिलाधिकारी डॉ चंद्रशेखर सिंह ने सभी निजी एवं सरकारी विद्यालयों को 12 जनवरी तक शैक्षणिक कार्य स्थगित करने का आदेश दिया है। ज्ञात हो कि पूर्व में माध्यमिक स्कूलों को नवमी एवं दसमी की कक्षा चलाने का आदेश मिला हुआ था वह भी 12 जनवरी तक स्थगित कर दिया गया है। जिला शिक्षा पदाधिकारी डॉ महेश प्रसाद सिंह ने बताया कि कस्तूरबा गांधी विद्यालय को बंद करने का भी आदेश दे दिया गया है एवम् बिहार बोर्ड की प्रैक्टिकल परीक्षा जो
एक 11 जनवरी से शुरू होगी उसका संचालन अपनी निर्धारित तिथि से ही होगा।

