Home मुख्य मौसम की जानकारी देने की जगह वेलकम करते नजर आता है समाहरणालय स्थित वेदर सिस्टम। Voice of Darbhanga
मुख्य - January 9, 2018

मौसम की जानकारी देने की जगह वेलकम करते नजर आता है समाहरणालय स्थित वेदर सिस्टम। Voice of Darbhanga

दरभंगा: इस कड़कती ठंढ में तापमान घटने बढ़ने के अनुसार जहाँ जिला प्रशासन विभिन्न निर्णयों को ले रहा है, वही समाहरणालय परिसर स्थित योजना कार्यालय के गेट पर लगा ऑटोमेटिक वेदर सिस्टम इन दिनों पुनः कार्य नही कर रहा है।

मंगलवार को गैस एजेंसी ड्रा में आये कुछ लोगो की नजर समाहरणालय के पश्चिम-उत्तर भाग में जिला योजना कार्यालय के मुख्य द्वार पर लगे एक डिस्प्ले बोर्ड पर पड़ा। इस बोर्ड में केवल वेलकम डिस्प्ले हो रहा था। लोगों में कौतूहल का विषय इस बात को लेकर बना कि पूरे समाहरणालय परिसर में एकमात्र यह कौन सा कार्यालय है जो आगंतुकों का इतना स्वागत कर रहा है। जब कौतूहलवश लोगों ने पता किया तो पता चला कि यह तो ऑटोमेटिक वेदर सिस्टम का डिस्प्ले बोर्ड है जहाँ मौसम एवं तापमान की जानकारी डिस्प्ले होता है। परंतु तकनीकी खराबी के कारण पिछले कुछ दिनों से इसमें केवल अंग्रेजी में वेलकम ही डिस्प्ले हो रहा है।

इसकी सूचना कुछ लोगों द्वारा वॉयस ऑफ़ दरभंगा को देने के बाद शाम को इसकी पड़ताल की गयी तो सूचना सही निकली। इसकी देख रेख केलिए जिम्मेवार जिला सांख्यिकी कार्यालय में संपर्क करने का प्रयास किया गया तो सांख्यिकी पदाधिकारी कार्यालय में नही मिले।

कुल मिलाकर कहा जाय तो इतने प्रमुख जगह जिलाधिकारी के कार्यालय के ठीक पीछे लगे एकमात्र वेदर डिस्प्ले बोर्ड का रख रखाब नही हो पा रहा है तो मुख्यालय से दूर अवस्थित यंत्रो के स्थिति का अंदाजा सहज लगाया जा सकता है।

 

Share

Leave a Reply