Home मुख्य जलजमाव की समस्या को लेकर किया नगर निगम का घेराव। Voice of Darbhanga
मुख्य - January 10, 2018

जलजमाव की समस्या को लेकर किया नगर निगम का घेराव। Voice of Darbhanga

दरभंगा: जलजमाव की समस्या को ले पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत बुधवार को महानगर राजद व नगर कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने आक्रोशपूर्ण धरना-प्रदर्शन किया। धरना को संबोधित करते हुए राजद के जिला महासचिव रामाशंकर सहनी ने कहा कि नगर निगम प्रशासन संवेदनशील हो गया है। जनता की समस्या से पदाधिकारियों को कोई मतलब नहीं है। इससे किसी तरह की कोई उम्मीद बेनामी है। यहां तक की स्मार पत्र लेने कोई पदाधिकारी नहीं आएं। नगर निगम की इस उदासीनता को देखते हुए आगामी 17 जनवरी को नगर निगम के सामने नगर आयुक्त का पुतला फूंकने का निर्णय लिया गया है। वहीं, महानगर राजद अध्यक्ष वरूण कुमार महतो ने कहा कि बाढ़ राहत के समय भी वार्डों की अनदेखी की गई। राजद उपाध्यक्ष कमरे आलम ने कहा कि वार्ड नंबर 29 की उपेक्षा अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी। नगर आयुक्त को लोगों की समस्या का समाधान करना ही होगा। नहीं तो आमरण अनशन किया जाएगा। नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजा अंसारी ने कहा कि राजीव आवास में बड़े पैमाने पर दलाली हो रही है। आवास योजना के लाभुकों को आवास का लाभ नहीं दिया जा रहा है। जबकि इसकी आड़ में दूसरे लोगों को यह सुविधा आसानी से मिल रही है। सभा को संबोधित करते हुए नगर कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता मो. साजिद हुसैन ने कहा कि वार्ड 29 के साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है। नगर आयुक्त को भी इस वार्ड की सुधि लेनी चाहिए। सभा को बेलाल अहमद सितारे, मो. दानिश, लालबाबू पासवान, मुजफ्फर इकबाल, राजीव सहनी, शारिक रजा, मो. गुलजार, मो. गजाली, मो. एजाज, मो. आशीम रहमानी, सुरेश महतो, मो. नखरान आदि ने संबोधित किया।

Share

Leave a Reply