
मानव श्रृंखला एवं सरस्वती पूजा को लेकर एसएसपी ने की समीक्षा बैठक। Voice of Darbhanga

दरभंगा: वरीय पुलिस अधीक्षक सत्यवीर सिंह ने अपने कार्यालय कक्ष में पुलिस पदाधिकारियों के साथ बैठक कर सरस्वती पूजा को लेकर कई तरह के निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि सरस्वती पूजा को लेकर सभी पूजा पंडालों की सत्यापन कर पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की जाए. वहीं 21 जनवरी को दहेज प्रथा और बाल-विवाह जैसे कृतियों के खिलाफ बनने वाले मानव श्रृंखला को लेकर भी निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि इसके लिए रूट चार्ट के मुताबिक पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की जाए. वहीं बाल-विवाह और दहेज प्रथा पर पुलिस पूरी नजर बनाए रखें. साथ ही इन दोनों कृतियों के खिलाफ पुलिस भी गांव में जाकर लोगों को जागरूक करने की कोशिश करें. उन्होंने कोर्ट से निर्गत वारंट का तामिला कराने का निर्देश देते हुए सभी अनुमंडल के पुलिस अनुमंडल पदाधिकारी को मॉनिटरिंग करने का भी आदेश दिया है. बैठक में जिले के सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी समेत थानों के थानाध्यक्ष व पुलिस इंस्पेक्टर मौजूद थे.

