Home मुख्य राधेश्याम अध्यक्ष एवं अनुपम सचिव निर्वाचित। Voice of Darbhanga
मुख्य - January 11, 2018

राधेश्याम अध्यक्ष एवं अनुपम सचिव निर्वाचित। Voice of Darbhanga

 

दरभंगा: चंद्रधारी मिथिला विज्ञान महाविद्यालय शिक्षकेतर कर्मचारी संघ के मौजूदा सत्र के गठन के लिए गुरुवार को हुए वार्षिक चुनाव में गुप्त मतदान के आधार पर अधिकतम मत हासिल करने वाले उम्मीदवार विजय घोषित किए गए। परिणाम के आधार पर राधेश्याम झा अध्यक्ष, अनुपम कुमार झा सचिव तथा राजेश कुमार सिंह संयुक्त सचिव निर्वाचित हुए।

इससे पूर्व 10 जनवरी को हुए नामांकन वापसी की निर्धारित समय के बाद एकमात्र नामांकन के आधार पर यह उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए। मोहम्मद सदर उल हक संरक्षक, हरि नारायण झा उपाध्यक्ष प्रथम, अशोक कुमार झा उपाध्यक्ष द्वितीय, राम शंकर भंडारी कोश पाल तथा रोहित कुमार झा संयुक्त सचिव द्वितीय निर्वाचित हुए। मतदान अधिकारी के रुप में डा योगेंद्र झा एवं वैद्यनाथ झा मौजूद रहे। निर्वाचन के उपरांत कॉलेज के प्राचार्य डॉ अरविंद कुमार झा ने इन सभी प्रतिनिधियों को नव वर्ष में संगठन को और मजबूत बनाने तथा छात्र हित में कार्य करने के लिए शुभकामना व्यक्त की। मौके पर कॉलेज के आई क्यू ए सी के सहायक प्रवीण कुमार झा भी मौजूद रहे।

Share

Leave a Reply