
ढुलमुल रवैया वाले बीडीओ सहित तीन अधिकारियों पर डीएम ने लगाया जुर्माना। Voice of Darbhanga

दरभंगा: जिलाधिकारी डा0 चंद्रशेखर सिंह ने गुरुवार को कार्य में शिथिलता बरतने और परिवाद का निष्पादन करने में अनावश्यक विलम्ब करने के आरोप में हयाघट के प्रखण्ड विकास पदाधिकारी प्रेम कुमार, सदर अंचलाधिकारी राकेश कुमार तथा बिरौल के अंचलाधिकारी सूरज कांत पर एक एक हजार का जुर्माना लगाया है। साथ ही अलिम्ब कार्य निष्पादन का सख्त निर्देश भी जारी किया है। जुर्माने की राशि जिला कोषागार में एक सप्ताह के अन्दर जमा करनी होगी।
मामला दूसरे अपीलीय लोक शिकायत निवारण से जुड़ा है. गुरूवार को मामलों का निष्पादन करते हुए डीएम चंद्रशेखर सिंह ने पाया कि शिकायत के निष्पादन में हायाघाट के बीडीओ प्रेम कुमार, सदर प्रखंड के सीओ राकेश कुमार और बिरौल के सीओ सूरज कांत ने ढुलमुल रवैया अपनाया है। बिफरते हुए – होता है…चलता है – अंदाज वाले इन अधिकारियों को एक-एक हजार रूपये का अर्थ दंड देते हुए ज्ल्द से जल्द मामलों के निष्पादन का आदेश डीएम ने दे दिया है।
जानकारी के मुताबिक हायाघाट प्रखंड के होरलपट्टी निवासी अभिषेक झा ने शौचालय निर्माण कराने के बाद भुगतान नहीं होने पर परिवाद दायर किया था। तय समय-सीमा के भीतर इसका निपटारा बीडीओ ने नहीं किया। उधर सदर प्रखंड के अलीनगर मुहल्ला के अकबर अली के मामले में सीमांकन हो चुका था पर मापी प्रतिवेदन जमा नहीं कराया गया। जबकि बिरौल के हाटी गांव के
लालन मंडल मामले में भी लापरवाही बरती गई। लालन को भूहदबंदी से मिली जमीन की मापी कराकर उसे दखल दिलाने में सीओ सूरज कांत ने दिलचस्पी नहीं ली। तीनों अधिकारियों को जुर्माने की राशि ट्रेजरी में जमा करनी है।
जिलाधिकारी के इस कड़े रूख के बाद मामले के निष्पादन में रूचि नही दिखाने वाले अधिकारियों पर निश्चित रूप से दवाब होगा एवं जनता के प्रति उनकी जागरूकता दिखने की संभावना है।

