
दो सौ लीटर ताड़ी के साथ एक गिरफ्तार। Voice of Darbhanga

दरभंगा: लहेरियासराय थाना की पुलिस ने 10 जनवरी की रात थाना क्षेत्र के मौलागंज से 200 लीटर ताड़ी के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान मौलागंज निवासी लालबाबू महतो के रूप में की गई है। बताया जाता है कि वह घर से ताड़ी की सप्लाई किया करता था। लहेरियासराय थानाध्यक्ष ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि अवैद्य शराब और ताड़ी का व्यवसाय करने वालों पर पुलिस की पैनी नजर है।

