Home मुख्य बढ़ते ठंढ को देखते हुए पिछले वर्ष से दुगुने लक्ष्य के साथ किया जा रहा है कम्बल वितरण: रवि शंकर। Voice of Darbhanga
मुख्य - January 11, 2018

बढ़ते ठंढ को देखते हुए पिछले वर्ष से दुगुने लक्ष्य के साथ किया जा रहा है कम्बल वितरण: रवि शंकर। Voice of Darbhanga

दरभंगा: मिथिला के अन्य जगहों की तरह दरभंगा में ठंड और शीतलहर कहर बरपा रही है। मौसम विभाग के मुताबिक गुरूवार को दरभंगा ने 2.8 डिग्री सेलसियस का न्यूनतम तापमान झेला है। ठंड के प्रकोप से प्रशासन के कान खड़े हुए हैं और उसने कंबल वितरण तेज किया गया है। इस बार पिछले वर्ष से लगभग दुगुने लक्ष्य के साथ कम्बल का वितरण किया जा रहा है।

उक्त जानकारी देते हुए सामाजिक सुरक्षा विभाग के सहायक निदेशक रविशंकर तिवारी ने बताया कि सभी अनुमंडलों को लक्ष्य के मुताबिक कम्बल आवंटित किया जा चुका है। कुल 2654 कम्बल की खरीद की गयी है जिसमे 2119 कम्बल तीनों अनुमण्डल को आवंटित किया जा चुका है। शेष कम्बल विशेष परिस्थिति हेतु रिजर्व में रखे गए हैं। सदर अनुमण्डल को 1294, बेनीपुर अनुमण्डल को 187, तथा बिरौल अनुमण्डल को 538 कम्बल दिए गए हैं। इस बार सभी थानों एवं ओपी के हाजत बंदियों केलिए भी 5-5 कम्बल दिए गये हैं। अनुमण्डल अधिकारी से इसे अंचलाधिकारी के माध्यम से वितरण करवाना सुनिश्चित करेंगे।

Share

Leave a Reply