Home मुख्य दरभंगा पुलिस का जबरदस्त एक्शन, शहर में हुए लूटकांड का 72 घण्टे में किया उदभेदन। Voice of Darbhanga
मुख्य - January 13, 2018

दरभंगा पुलिस का जबरदस्त एक्शन, शहर में हुए लूटकांड का 72 घण्टे में किया उदभेदन। Voice of Darbhanga

दरभंगा: लहेरियासराय थाना क्षेत्र के मौलागंज में विगत दिनों दिन-दहाड़े हुए लाखों रुपए की जेवर और रुपयों की लूट में शामिल पांच लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. इस संबंध में वरीय पुलिस अधीक्षक सत्यवीर सिंह ने पत्रकारों को बताया कि दिन-दहाड़े मौलागंज के रहने वाले अयोध्या साहू के पुत्र राघव कुमार साहू के घर में घुसकर दो अज्ञात अपराधियों ने जेवरात और पैसे लूट लिए थे और उनकी पत्नी को जख्मी कर दिया था. इस संबंध में आस-पास के सीसीटीवी फुटेज का अवलोकन किया गया और उसके आधार पर मुहल्ले के ही दो लड़के को गिरफ्तार किया गया. इसके लिए सदर एसडीपीओ दिलनवाज अहमद के नेतृत्व में एक टीम गठन किया गया था. सबसे पहले इसमें शामिल मुहल्ले की टुनाइ सहनी  के पुत्र अर्जुन सहनी की गिरफ्तारी हुई. अर्जुन सहनी के बयान पर मुहल्ले के रामविलास महतो के पुत्र मिथिलेश कुमार को गिरफ्तार किया गया. दोनों ने अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है. वहीं लूट का सामान खरीदने वाले एक ज्वेलरी दुकानदार अभंडा निवासी बिरजू ठाकुर के पुत्र जितेंद्र कुमार को भी गिरफ्तार किया गया है. दुकानदार के पास से लूटे गए सभी जेवरात बरामद कर लिए गए हैं. वहीं अभियुक्तों के पास से 48 हजार रूपये बरामद किए गए हैं. इन दोनों के की निशानदेही पर अशोक साह के पुत्र शाहिल कुमार और जगदीश महतो के पुत्र शंकर महतो को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल, चाकू, लूटी गई छ: मोबाइल, जेवरात, 1 हजार रुपये का पुराना नोट जमीन के कागजात वादी के घर से लूटे गए. अमेरिका, चीन, भूटान, श्रीलंका आदि देशो के कुछ रुपए और 18 सिम कार्ड भी बरामद किया है. इसके अलावा घटना में लूटी गई. बड़ी मात्रा में सोने और चांदी के जेवरात भी बरामद किए गए हैं. वहीं वरीय पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इसमें शामिल पुलिस कर्मियों को रिवार्ड दिया जाएगा. वहीं मामले को स्पीडी ट्रायल में भेजा जाएगा.

Share

Leave a Reply