Home मुख्य जिलाधिकारी ने दो सौ से अधिक भिक्षुओं के बीच किया कम्बल का वितरण। Voice of Darbhanga
मुख्य - January 13, 2018

जिलाधिकारी ने दो सौ से अधिक भिक्षुओं के बीच किया कम्बल का वितरण। Voice of Darbhanga

दरभंगा: शनिवार की शाम लहेरियासराय स्टेशन परिसर के निकट शनि मंदिर परिसर में सामाजिक सुरक्षा कोषांग द्वारा मुख्यमंत्री भिक्षावृत्ति निवारण योजना के अंतर्गत भिक्षुओं केलिए कम्बल वितरण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कम्बल वितरण का उदघाटन जिलाधिकारी डा0 चंद्रशेखर सिंह ने किया। जिलाधिकारी के साथ इस शिविर मे उप विकास आयुक्त कारी प्रसाद, सामाजिक सुरक्षा कोषांग के सहायक निदेशक रविशंकर तिवारी तथा बुनियादी केंद्र के जिला कार्यक्रम प्रबन्धक ने भी कम्बल का वितरण किया। शिविर में दो सौ से अधिक भिक्षुओं के बीच कम्बल का वितरण किया गया।

Share

Leave a Reply