
चार बच्चों की माँ को पहले प्रेम जाल मे फंसाया फिर ट्रेन से धक्का देकर कर दी हत्या। Voice of Darbhanga

दरभंगा: पहले चार बच्चों की मां से पहले प्रेम किया और मौका देख उसकी हत्या कर दी। यह मामला हायाघाट थाना क्षेत्र के अकराहा गांव की है। 5 जुलाई 2017 से पुलिस इस घटना का अनुसंधान कर रही थी। लेकिन, न तो असली कातिल गिरफ्तार हो रहा था और न ही हत्या का कारण समझ में आ रहा था। दरअसल, महिला को ट्रेन से धकेल कर हत्या कर दी गई थी। इस कारण से पुलिस इस केस को प्रथम दृष्टया में हादसा मान रही थी। लेकिन, मृतक महिला के पिता ने इस घटना को हत्या करार दी थी। मामले को लेकर गांव के ही श्रवण सहनी पर उन्होंने शक जाहिर किया था। एएसपी दिलनवाज अहमद के निर्देश पर शनिवार को श्रवण सहनी को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में उसने हत्या करने की बात कबूल की। एएसपी श्री अहमद ने बताया कि वह अपने चचेरे भाई परिक्षण सहनी की पत्नी रीता देवी से प्यार करता था। चार बच्चों की मां होने के बाद भी महिला अपने पति को छोड़कर श्रवण के साथ रहने को तैयार थी। लेकिन, श्रवण मौज-मस्ती करने के बाद उसकी गिरफ्त से निकलना चाह रहा था। इसी ख्यालात से उसने अपनी शादी तय करा ली । इसकी जानकारी मिलते ही रीता देवी ने उसपर दबाव बनाकर उसके साथ भाग गई। लेकिन, 22 दिनों के बाद दोनों वापस हो गए। गांव में पंचायत हुई । लेकिन, रीता देवी उस पंचायत को मानने से इंकार कर दी। श्रवण अपने को फंसता हुआ देखा। इसके बाद दोनों फिर से गांव से फरार हो गए। हायाघाट स्टेशन पर जयनगर जाने वाली ट्रेन में दोनों सवार हो गए। रात्रि रहने के कारण कुछ दूरी के बाद उसने आराम से रीता देवी को ट्रेन के नीचे फेंक दिया। उसने बताया कि यह घटना आत्महत्या प्रतीत हो ऐसा सोच कर किया था। दरअसल, महिला हमेशा अपने घर में रेल से कटकर जान देने की बात कहती थी। यह बात घर के सभी लोग जानते थे। एएसपी श्री अहमद ने बताया कि घटना के समय मृतका व आरोपित का मोबाइल नंबर का लोकेशन एक ही जगह का पाया गया है। उन्होंने आरोपित को न्यायिक हिरासत में जेल भेजने की बात कही है।

