
जाली अनापत्ति प्रमाणपत्र मामले में बीडीओ एवं मुखिया से जवाब तलब। Voice of Darbhanga
दरभंगा: डीएम ने हायाघाट के बीडीओ तथा आनंदपुर सोहरा पंचायत के मुखिया विजय पासवान से जवाब-तलब किया है। मुखिया द्वारा चंदनपट्टी से माखनपुर तक खरंजाकरण कराया था। यह सड़क ग्रामीण कार्य विभाग कार्य प्रमंडल दरभंगा के अधीन आता है। इसके विरुद्ध मुखिया से अनापत्ति प्रमाण पत्र मांग की गई।
मुखिया की ओर से अनापत्ति प्रमाण पत्र बीडीओ को भेज दिया। यह अनापत्ति जिला पंचायती राज अधिकारियों को भी भेजा। जिसे संबंधित कार्यपालक अभियंता को संपुष्टि के लिए भेजा गया। इस पत्र को जाली बताया गया। डीएम ने इसको लेकर बीडीओ के साथ मुखिया से जवाब-तलब किया है।

