Home मुख्य आगामी चुनावों में भी भाजपा युवाओं को देगी प्राथमिकता: निर्भय भरद्वाज। Voice of Darbhanga
मुख्य - January 15, 2018

आगामी चुनावों में भी भाजपा युवाओं को देगी प्राथमिकता: निर्भय भरद्वाज। Voice of Darbhanga

दरभंगा: भाजपा ने हमेशा युवाओं को प्राथमिकता दिया है और आगे आने वाले चुनावों में भी इसका असर दिखेगा। युवाओं का झुकाव भाजपा की तरफ तेजी से बढ़ रहा है। आने वाले समय में भी प्रतिनिधित्व में भाजपा युवाओं को प्राथमिकता देगी।

उपरोक्त बातें पटना में 28 जनवरी को आयोजित होने वाले युवा जनप्रतिनिधि सम्मान समारोह के तैयारी के सिलसिले में दरभंगा जिला मुख्यालय पहुँचे भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष डा0 निर्भय भारद्वाज ने कही। इस अवसर पर उन्होंने भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष राजीव रंजन सिंह के साथ मिलकर वार्ड 47 के पूर्व पार्षद सह वर्तमान पार्षद मंजू देवी के पुत्र भाजयुमो के महामंत्री आशुतोष कुमार एवं वार्ड 34 के पार्षद अनोखा देवी के पति संतोष कुमार को कार्यक्रम का प्रवेश कार्ड भी प्रदान किया।

उक्त अवसर पर उपस्थित भाजयुमो यंग प्रोफेशनल प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष ई0 चन्दन सिंह ने कहा कि आगामी चुनावों में भाजपा 40% युवाओं को टिकट देगी। इसी कड़ी में भाजयुमो बिहार प्रदेश द्वारा प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में युवा जनप्रतिनिधि सम्मान समारोह आयोजित किया गया है जिसमे भाजयुमो की राष्ट्रीय अध्यक्षा पूनम महाजन द्वारा युवा जनप्रतिनिधियों का सम्मान किया जाएगा। दरभंगा जिला से भी तमाम युवा जनप्रतिनिधि जिलाध्यक्ष डा0 निर्भय भारद्वाज के नेतृत्व में उक्त कार्यक्रम में पटना पहुंचेंगे।

जिला महामंत्री आशुतोष कुमार एवं संतोष कुमार ने भी पूरे तन्मयता से कार्यक्रम की तैयारी में कार्यकर्ताओं के जुटने की बात कही।

Share

Leave a Reply