
एफसीआई गोदाम में अचानक बोरे का छल्ला गिरने से तीन मजदूरों की दबने से हालत गंभीर। Voice of Darbhanga

केवटी : प्रखंड मुख्यालय के समीप बिहार राज्य खाद्य निगम के गोदाम में कार्य कर रहे मजदूरों पर अचानक अनाज से भरे बोरो का छल्ला सोमवार को करीब ढाई बजे गिरने से तीन मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गये. घायल मजदूरो को गोदाम पर मौजूद अन्य मजदूर कर्मियों ने सामुदायिक चिकित्सा केन्द्र, केवटी-रनवे लाया. घायलो में रनवे गांव निवासी श्रवण यादव, रामबाबू यादव और तेतर यादव शामिल है. सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से धायल तीनो मजदूरो को बेहतर ईलाज के लिये सरकारी एम्बुलेंस से डीएमसीएच रेफर कर दिया है. घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस धटना स्थल पर पहुंची. बताया जाता है कि (बीएसएफसी) गोदाम पर मजदूर काम पर लगे थे. अनाज के बोरो का छल्ली लगाकर लौट रहे थे कि अचानक गोदाम मे छल्ली गिरने लगा. जिसमें श्रवण यादव 28 वर्ष फर्श पर गिर गया. उसके उपर बोरी लद गया. वहीं तेतर यादव 50 वर्ष का पाँव टुट गया तथा हड्डी बाहर आ गयी तथा रामबाबू यादव 30 वर्ष भी गंभीर रूप से धायल हो गये. गोदाम परिसर में ही मौजूद मजदूरो का हुजुम पहुंच कर दबे धायल मजदूरो को बाहर निकाला. केवटी थानाध्यक्ष कौशल कुमार ने बताया कि धटना की सूचना मिलते ही धटना स्थल पर पहुंचने के बाद डीएमसीएच पहुंच कर परिजनों से मिलकर जानकारी ले रहे हैं.

