
Home मुख्य सरस्वती पूजा और मानव श्रृंखला को लेकर 19 से 22 जनवरी तक शहर में यातायात में बदलाव। Voice of Darbhanga
सरस्वती पूजा और मानव श्रृंखला को लेकर 19 से 22 जनवरी तक शहर में यातायात में बदलाव। Voice of Darbhanga
दरभंगा : आगामी सरस्वती पूजा, मानव श्रृंखला और 19-22 जनवरी तक खानकाह समरकंदिया, खान चौक पर होने वाले उर्स को लेकर अपर पुलिस अधीक्षक दिलनवाज अहमद की अध्यक्षता में लहेरियासराय थाने पर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई. जिसमें यह सहमति बनी के मोलगंज से प्रतिमा लाने-ले जाने और मदरसा समरकंदिया में उर्स को लेकर बड़ी गाड़ियों के परिचालन को डाइवर्ट किया गया है. बड़ी गाड़ियां एकमी से फोरलेन पर निकलेगी. वहीं अन्य गाड़ियों को वीआईपी रोड होकर निकाला जाएगा. बैठक में लहेरियासराय थाना अध्यक्ष रामकिशोर शर्मा, नगर थाना अध्यक्ष सीताराम प्रसाद, कोतवाली ओपी प्रभारी समेत शांति समिति के सर्फे आलम तमन्ना, नवीन सिन्हा, मुन्ना खान, साबिर अहमद, डॉ. अशरफ उल हक, राजेश चौधरी आदि उपस्थित थे.

