Home मुख्य 60 दिनों में करे परिवादों का निष्पादन अन्यथा कारवाई केलिए रहें तैयार: डीएम। Voice of Darbhanga
मुख्य - January 15, 2018

60 दिनों में करे परिवादों का निष्पादन अन्यथा कारवाई केलिए रहें तैयार: डीएम। Voice of Darbhanga

दरभंगा: समाहरणालय सभागार में सोमवार को डीएम डॉ. चंद्रशेखर सिंह की अध्यक्षता में साप्ताहिक समीक्षात्मक बैठक की गई। इसमें लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी को प्राप्त परिवाद पत्रों को 60 दिनों के अंदर निष्पादित करने का निदेश दिया। उन्होनें स्पष्ट शब्दों में कहा कि लोक शिकायत निवारण सरकार के सर्वोच्च प्राथमिकता सूची में है। इसलिए कोताही बरतने वाले पदाधिकारियों के विरूद्ध अर्थ-दंड के साथ-साथ विभागीय अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने राजस्व की समीक्षा करते हुए कहा कि ऐसी राशि जो 31 मार्च तक व्यय नहीं हो पाएगी उसे 31 जनवरी तक समेकित निधि कोष में जमा करने का आदेश दिया। साथ ही अनावश्यक खोले गए बैंक खातों को उन्होंने बंद करने का निर्देश दिया। बाल विवाह एवं दहेज प्रथा उन्मूलन के समर्थन में 21 जनवरी को प्रस्तावित मानव श्रृंखला निर्माण की तैयारियों पर उन्होंने विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने 16 जनवरी को प्रखंड स्तर के लोक शिक्षा केंद्र पर नव-साक्षर महिलाओं का सम्मेलन आयोजित करने को कहा। इसकी जिम्मेवारी उन्होंने प्रेरक, टोला सेवक व तालीमी मरकज को दी। विद्यालय शिक्षा समिति की बैठक कर छात्रों व अभिभावकों को 21 जनवरी के कार्यक्रमों की जानकारी देने को कहा। साथ ही उसी दिन प्रखंड कार्यालयों व समाहरणालय में बुद्धिजीवियों, जनप्रतिनिधियों, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधिगणों व गणमान्य व्यक्तियों की बैठक की जाएगी। प्रचार-प्रसार के लिए कला-जत्था की टीमों को समाहरणालय से विभिन्न प्रखंडों के रवाना की जाएगी। वातावरण निर्माण हेतु प्रखंड स्तर पर क्रिकेट मैच का आयोजन होगा। वहीं जिला स्तर पर नेहरू स्टेडियम में क्रिकेट मैच का आयोजन होगा। बैठक में अपर समाहत्र्ता मो. मबीन अली अंसारी, उप विकास आयुक्त डॉ. कारी प्रसाद महतो, सदर एसडीओ डॉ. गजेंद्र प्रसाद सिंह, बेनीपुर एसडीओ अमित कुमार, बिरौल एसडीओ मो. शफीक सहित जिले व प्रखंड के सभी पदाधिकारी उपस्थित थे।

Share

Leave a Reply