
ठोकर से घायल लड़की को कर लिया था अगवा, अहले सुबह सड़क किनारे मिली लाश। Voice of Darbhanga
दरभंगा: जिले के कुशेश्वरस्थान थाना क्षेत्र के मैबी कछुआ गाँव एक दस वर्षीय लड़की का शव सड़क किनारे आज मंगलवार की सुबह मिलने से हड़कम्प मच गया। लड़की की पहचान उसी गाँव के लालजी यादव के दस वर्षीय पुत्री ज्योति कुमारी के रूप में की गयी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम केलिए डीएमसीएच भेज दिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार को नरक निवारण चतुर्दशी के अवसर पर ज्योति अपने 10-12 सहेलियों के साथ आसो स्थित जागेश्वर बाबा स्थान पूजा करने जा रही थी। इसी बीच हरिनगर चौक डीहवार स्थान के समीप पीछे से बाइक सवार युवक ने ठोकर मार दी और ठोकर लगने से लड़की बुरी तरह जख्मी होकर गिर पड़ी थी।युवक ने माहौल बिगड़ते देख आनन फानन में अपने साथियों के
सहयोग से बाइक पर बिठा कर इलाज केलिए ले जाने का नाम बोलकर दक्षिण दिशा में लेकर भाग गए थे। इसके बाद बहुत खोजबीन के बाद भी परिजनों को लड़की कोई अता पता नही चल पाया था। आज सुबह लड़की की लाश मिलने से ज्योति के परिवार में कोहराम मच गया।

