Home मुख्य परीक्षा में सख्ती के खिलाफ इंजियरिंग छात्रों का बवाल, पुलिस ने चलाई लाठी। Voice of Darbhanga
मुख्य - January 16, 2018

परीक्षा में सख्ती के खिलाफ इंजियरिंग छात्रों का बवाल, पुलिस ने चलाई लाठी। Voice of Darbhanga

दरभंगा: परीक्षा में सख्ती से गुस्साए दरभंगा इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्रों ने मंगलवार को कादिराबाद स्थित राजकीय पॉलिटेक्निक केंद्र में जमकर हंगामा किया। तोड़फोड़ की गई। छात्र कड़ाके की ठंड के बावजूद चिट-पुर्जे के लिए कपड़े खुलवाकर तलाशी लेने और पुरुष शिक्षकों द्वारा छात्राओं की तलाशी लेने का आरोप लगा रहे थे। उत्पाती छात्रों ने परिसर की एक चहारदीवारी को गिरा दिया और एसी व कई खिड़कियों के शीशे तोड़ डाले। पथराव किया गया। परिसर में टायर जलाकर पॉलिटेक्निक प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की गई। अंदर हंगामे के बाद छात्रों ने बाहर आकर सड़क जाम कर दिया। छात्रों का उत्पात देख कई शिक्षक जान बचाकर भागे। सूचना मिलने पर सदर भारी संख्या में पुलिस मौके पर पहुंची और बवाल कर रहे छात्रों को डंडे की जोर पर खदेड़ दिया। चार छात्रों औरंगाबाद के पहाड़पुर निवासी लक्ष्मण कुमार, सुपौल के गौरावगंज निवासी नयन सौरभ, शिवहर के माधोपट्टी तरियानी निवासी दीपक सिंह और कुशेश्वरस्थान निवासी वीरेंदर कुमार को गिरफ्तार कर लिया। सदर एसडीपीओ दिलनवाज अहमद ने बताया कि हल्का बल प्रयोग किया गया है। स्थिति नियंत्रण में है। उन्होंने छात्रों के आरोपों को निराधार बताया। गिरफ्तार छात्रों को जेल भेजा जाएगा।

Share

Leave a Reply