Home मुख्य 20 जनवरी तक मौसम में ठंढ़क बरकरार रहने की संभावना। Voice of Darbhanga
मुख्य - January 16, 2018

20 जनवरी तक मौसम में ठंढ़क बरकरार रहने की संभावना। Voice of Darbhanga

दरभंगा : ग्रामीण कृषि मौसम सेवा, कृषि मौसम विभाग, डॉ राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय  कृषि विश्वविद्यालय पूसा, समस्तीपुर द्वारा 20 जनवरी तक के लिए जारी  मध्यावधि मौसम पूर्वानुमान में कहा गया है कि अगले दो-तीन दिनों तक देर सुबह तक कोल्ड-डे की स्थिति बने रहेगी. हालांकि, दोपहर के समय सूर्य की  रोशनी मिलने तथा आसमान साफ होने का अनुमान है.

दो-तीन दिनों के बाद मौसम में सुधार हो सकता है. पूर्वानुमान की अवधि में दिन के तापमान में बढ़ोतरी  की संभावना है. आमतौर पर सुबह में हल्का से मध्यम कुहासा छा सकता है. इस  अवधि में अधिकतम तापमान के 16 से 18 डिग्री तथा न्यूनतम तापमान सात से नौ  डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है. औसतन तीन से पांच किमी प्रति  घंटा की रफ्तार से पछिया हवा चलने की संभावना है. नोडल पदाधिकारी ए़   सत्तार ने बताया कि मंगलवार का अधिकतम तापमान 15.3 डिग्री तथा न्यूनतम  तापमान 6.5 डिग्री सेल्सियस रहा.

Share

Leave a Reply