
नाबालिग से शादी रचाने पहुंचे तीन बच्चे के पिता को पुलिस ने किया गिरफ्तार। Voice of Darbhanga

दरभंगा : बहादुरपुर थाना क्षेत्र के पुरखोपट्टी गांव में नाबालिग लड़की से शादी करने पहुंचे तीन बच्चे के पिता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. लड़की से शादी करने के लिए गांव पहुंचे उस व्यक्ति की खबर जैसे ही आस-पास के लोगों को हुई, उन्होंने तुरंत बहादुरपुर थाने को इसकी सूचना दी. पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शादी करने आए व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान समस्तीपुर जिले के सिंघिया थाना क्षेत्र के हरिपुर गांव निवासी मो. मजहर के पुत्र मो. सद्दाम के रूप में हुई है. जिस समय पुलिस छापामारी कर रही थी, इसका फायदा उठाते हुए मीडिएटर के रूप में काम कर रही एक महिला फरार होने में कामयाब हो गई. पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए छापामारी कर रही है. फिलहाल 21 जनवरी को होने वाले बाल विवाह और दहेज प्रथा को
लेकर लगातार जागरुकता अभियान चलाया जा रहा है. जिसको लेकर भी लोगों में जागरूकता है. इस संबंध में बहादुरपुर थाने में 18/ 18 मामला दर्ज कर अनुसंधान किया जा रहा है.

