Home मुख्य प्रशासनिक मुख्यालय के केंद्र लहेरियासराय मे दिनदहाड़े हो रही चोरियों में नही लग रहा ब्रेक! Voice of Darbhanga
मुख्य - January 18, 2018

प्रशासनिक मुख्यालय के केंद्र लहेरियासराय मे दिनदहाड़े हो रही चोरियों में नही लग रहा ब्रेक! Voice of Darbhanga

दरभंगा: शहर के सबसे महत्वपूर्ण प्रशासनिक मुख्यालय के केंद्र लहेरियासराय में प्रशासन के नाक के नीचे बाइकों की चोरी तो हो ही रही है, अब मोटरसाइकिल का डिक्की तोड़कर दो लाख रूपय उड़ा लेने का मामला भी गुरूवार को सामने आया है. लहेरियासराय थाना में आवेदन देकर बहेड़ी के सुसारी गांव के रहने वाले नित्यानंद झा के पुत्र कमलेश झा ने बताया है कि वह अपनी दादी कामाख्या देवी के साथ एसबीआइ बैंक, लहेरियासराय से दो लाख रूपय की निकासी कर पैसे को डिक्की में रख घर वापस जा रहा था. इसी बीच पंडासराय गुमती के पास गुमती बंद होने की वजह से भीड़-भाड़ का फायदा उठाकर किसी ने डिक्की से दो लाख रुपये जो बैग में रखा हुआ था और उसी में मोबाइल भी था, उसे उड़ा ले गया. इस संबंध में पूछे जाने पर अपर पुलिस अधीक्षक दिलनवाज अहमद ने बताया कि अभी भी जिले में कई गैंग, बैंक से पैसा लेकर निकल रहे ग्राहकों को अपना शिकार बना रहा है. जब कि सभी बैंकों को पुलिस द्वारा सीडी उपलब्ध करा दी गई है. जिसमें पैसे को झोला या डिक्की में नहीं रखने की हिदायत दी गई है. इसके बावजूद ना तो बैंक में सीडी बज रहा है और न ही ग्राहकों में जागरूकता आई है. उन्होंने कहा कि मामले को दर्ज कर अनुसंधान किया जा रहा है.

दरभंगा के कर्मठ एएसपी दिलनवाज अहमद भले अपने मातहतों की कमियों को ढकते नजर आये पर चोरो के इस बढ़ते हौसले ने इतना तो जरूर दिखा दिया है कि इस थानाक्षेत्र के अति महत्पूर्ण होने के वाबजूद चोर कहीं न कहीं पुलिस से दो कदम आगे हैं। उम्मीद की जा सकती है पानी सर से ऊपर जाते देख निश्चित रूप से एसएसपी सत्यवीर सिंह इसे गंभीरता से लेंगे ताकि प्रशासनिक क्षेत्र के दृष्टिकोण लहेरियासराय क्षेत्र में चोरियों में लगाम लगे और प्रशासन की नाक कम से कम बची रहे.

Share

Leave a Reply