Home मुख्य दरभंगा सहित कई राज्यों में सक्रिय शटर काट चोरी करने वाले गिरोह का सरगना गिरफ्तार। Voice of Darbhanga
मुख्य - January 19, 2018

दरभंगा सहित कई राज्यों में सक्रिय शटर काट चोरी करने वाले गिरोह का सरगना गिरफ्तार। Voice of Darbhanga

दरभंगा : अंतर्राष्ट्रीय  शटर चोर गिरोह का एक सदस्य चढ़ा शुक्रवार को दरभंगा पुलिस के हत्थे चढ़ गया. इस संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक दिलनवाज अहमद ने बताया कि वरीय पुलिस अधीक्षक सत्यवीर सिंह के निर्देश पर जिले में दुकानों का शटर तोड़कर हो रही चोरी को लेकर उनके नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया था. जिसने आज दरभंगा बस स्टैंड से सीतामढ़ी के बैरगनिया थाना क्षेत्र के अशोगी गांव के महेंद्र चौधरी के पुत्र संजय चौधरी को गिरफ्तार किया. जिसने अपनी संलिप्तता जीएम रोड आकाशवाणी के नजदीक 13 दिसंबर को डीजी वर्ल्ड नामक टीवी दुकान से 6 टेलीविजन चोरी करने की बात स्वीकार की. साथ ही उसने नेपाल, गुवाहाटी कोलकाता, समेत कई जगहों पर शटर तोड़कर मोबाइल, घड़ी, साउंड बॉक्स समेत कई कीमती सामान चोरी करने और नेपाल भारत सीमा पर बेचे जाने की बात स्वीकार की. उसने बताया कि उसके गैंग में कुल 7 सदस्य हैं, जो सीतामढ़ी, घोड़ासहन के रहने वाले हैं. उन्होंने बताया कि अपराधी कई राज्यों में चोरी के इल्जाम में जेल भी जा चुका है. अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि उसके पास से राडो की घड़ी और कई मोबाइल भी जप्त किए हैं.

Share

Leave a Reply