Home मुख्य नाले को ब्लॉक कर गाड़े गये ट्रांसफर्मर ने पचास से ज्यादा परिवारों के जीवन को बना दिया है नर्क। Voice of Darbhanga
मुख्य - विशेष - January 20, 2018

नाले को ब्लॉक कर गाड़े गये ट्रांसफर्मर ने पचास से ज्यादा परिवारों के जीवन को बना दिया है नर्क। Voice of Darbhanga

दरभंगा। अभिषेक कुमार

दरभंगा नगर निगम में सत्ता पिछले चुनाव में बदल गयी पर जनहित को दरकिनार रखने वाली व्यवस्था कायम दिखती है। नगर निगम की व्यवस्था को मुँह चिढाती वार्ड 37 के नाका 6 के समीप जायका रेस्ट्रोरेंट के आगे लगा बिजली का ट्रांसफर्मर सड़क किनारे के नाले को ब्लॉक करके पूरा पक्का ढलाई कर लगा दिया गया है। इस कारण डा0 मणिशंकर के क्लीनिक से नाका 6 के बीच का नाला बाधित हो गया है। परिणामस्वरूप आसपास के करीब 50 घरों में नाले का पानी सालों भर गुजरता है। स्थानीय लोगों ने इस संबंध में कईबार नगर निगम से गुहार लगायी है। पिछले 3 जनवरी को भी करीब चार दर्जन लोगों का हस्ताक्षरयुक्त आवेदन सौंपा गया है नगर आयुक्त को। परंतु शायद रसूखदारों के सामने इन आमजनों की समस्या निगम प्रशासन केलिए कोई महत्व रखती नजर नही आ रही है।

आपको बताते चलें कि इस व्यवस्तम जगह से तमाम जन प्रतिनिधि एवं अधिकारी गुजरते रहते हैं। इस होटल में भी हाथ धोते रहते हैं। फिर भी आमजन के हित पर हुए इस दिनदहाड़े के डाके को सब नजरअंदाज करते जाते हैं।

वार्ड 37 के पार्षद मो0 रियासत अली इस संबंध में बताते हैं कि स्थानीय लोग इस ट्रांसफर्मर के कारण नारकीय स्थिति में जी रहे हैं। करीब 50 घरों में नाले का पानी गुजरता है सालों भर। उन्होंने भी कईबार इस मुद्दे को अपने स्तर से उठाया है। पर जनता की समस्या का समाधान हो, इस दिशा में कोई ठोस पहल होती नजर नही आ रही है।

Share

Leave a Reply