Home मुख्य बैन्ड बाजे के साथ अर्थी जुलुस निकाल जिला प्रशासन ने फूँका दहेज़ दानव का पुतला। Voice of Darbhanga
मुख्य - January 19, 2018

बैन्ड बाजे के साथ अर्थी जुलुस निकाल जिला प्रशासन ने फूँका दहेज़ दानव का पुतला। Voice of Darbhanga

दरभंगा : बाल विवाह व दहेज प्रथा उन्मूलन को लेकर 21 जनवरी को आयोजित मानव श्रृंखला को लेकर लोगों को जागरूक करने के लिए जिला प्रशासन हर तरह का प्रयास कर रहा है. साईकिल रैली हो या बाईक रैली या फिर प्रचार वाहन निकालने के अलावे बैठके दर बैठके कर रही है. यहां तक कि जगह-जगह जिला प्रशासन की ओर से मानव श्रृंखला का पूर्वाभ्यास भी किया जा रहा है, लेकिन आज प्रशासन की ओर से एक अनुठा प्रयास किया गया, होता यह रहा है कि सरकार और प्रशासन के विरोध में पुतला फूंकने का चलन तो रहा है, लेकिन पहली बार जिला प्रशासन की ओर से गाजे-बाजे के साथ दहेज रूपी दानव का पुतला फंूका गया. पुतला दहन में स्वयं जिलाधिकारी डॉ. चंद्रशेखर सिंह भी मौजूद थे. उनके साथ इस कार्यक्रम में जिला स्तर के अधिकांश अधिकारी और कर्मचारी शामिल थे. इससे पहले ग्रामीण विकास अभिकरण से दहेज रूपी दानव का शव यात्रा निकाला गया. बाजाप्ता इस यात्रा में बैन्ड बाजे बज रहे थे और लोग राम नाम सत्य है का उदघोष कर रहे थे. बाद में जिलाधिकारी ने बताया कि पुतला दहन कार्यक्रम प्रतिकात्मक रूप में आयोजित की गई थी, ताकि मन और मस्तिष्क में बाल विवाह एवं दहेज प्रथा जैसे विचारों को पूर्णत: समाप्त किया जाय. इस अवसर पर उपविकास आयुक्त डॉ. कारी प्रसाद महतो, जिला जनसम्पर्क पदाधिकारी कन्हैया कुमार भी मौजूद थे.

Share

Leave a Reply