
मिथिला विवि में ई-पाठशाला का कुलपति ने किया उद्घाटन। Voice of Darbhanga
दरभंगा : ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय में शुक्रवार को ई पाठशाला का विधिवत उद्घाटन कुलपति प्रो. सुरेन्द्र कुमार सिंह ने किया. इस अवसर पर अपने संबोधन में कुलपति ने कहा कि अभी तक यूजीसी के इनफ्लिबनेट के तहत पीजी ई-पाठशाला एवं एनसीईआरटी के स्वयंम पोर्टल पर छात्रों के उपयोग हेतु कुछ विषयों के पाठ्य सामग्री उपलब्ध है. ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय ने यूजीसी के दिशा-निर्देश एवं टीचिंग-लर्निंग में (आई.सी.टी.) सूचना-संचार तकनिक का उपयोग कर शिक्षकों की संख्या में हो रहे दिन-प्रतिदिन की कमी से छात्रों को होनी वाले कठिनाई के समाधान हेतु विश्वविद्यालय ई-पाठशाला की परिकल्पना की जिसका आरम्भिक स्वरूप आज आपके सामने है. उन्होंने कहा कि मैंने जब पदभार संभाला तो ज्ञात हुआ कि 60 प्रतिशत शिक्षकों के पद खाली है. यह समस्या पूरे देश में है और इसीलिए यूजीसी ने इनफ्लिबनेट के तहत पीजी ई-पाठशाला विकसित किया है. उन्होंने कहा कि विद्वत परिषद से पास कराकर कमिटी का गठन किया और अब यह योजना मूर्त रूप ले लिया है. उन्होंने कहा कि यह क्लास रूम टीचिंग का विकल्प नहीं हो सकता, परन्तु यह अतिरिक्त ज्ञान को जोड़ने का कार्य करेगा. इस अवसर प्रतिकुलपति प्रो. जयगोपाल, प्रो. भोला चौरसिया, प्रो. रतन कुमार चौधरी, डॉ. मुनेश्वर यादव, डॉ. विवेकानन्द झा, डॉ. शिशिर कुमार वर्मा आदि ने अपने विचार रखे.

