
Home मुख्य छात्रों पर लाठीचार्ज एवं गिरफ्तारी के विरोध में वामपंथी छात्र संगठनों ने फूंका प्रशासन का पुतला। Voice of Darbhanga
छात्रों पर लाठीचार्ज एवं गिरफ्तारी के विरोध में वामपंथी छात्र संगठनों ने फूंका प्रशासन का पुतला। Voice of Darbhanga
दरभंगा : दरभंगा इंजिनीयरिंग कॉलेज के छात्रों पर हुए लाठीचार्ज और गिरफ्तारी के विरोध में वामपंथी छात्र संगठनों ने भोगेन्द्र झा चौक पर जिला प्रशासन का पुतला दहन किया. पुतला दहन से पूर्व आॅल इंडिया स्टुडेन्ट्स फेडरेशन, आॅल इंडिया स्टुडेन्ट्स एसोसिएशन, आॅल इंडिया डीएसओ, स्टुडेन्ट फेडरेशन आॅफ इंडिया के कार्यकर्ताओं ने छात्र संघ कार्यालय से जुलुस निकाला और जिला प्रशासन के विरूद्ध नारेबाजी की. पुतला दहन के बाद एआईडीएसओ के प्रदेश उपाध्यक्ष लाल कुमार की अध्यक्षता में सभा का आयोजन किया गया. जिसे मृत्युंजय मृणाल, शरद कुमार सिंह, संदीप चौधरी, मुकुल राय, चुन्नु ठाकुर, अवनीश कुमार, अमित कुमार, विकास, पवन, मयंक कुमार, विशाल माझी, रौशन कुमार, अमित कुमार, ललित कुमार, क्षवन कुमार, अनिकेत कुमार, सुमन कुमार, अजय कुमार आदि ने संबोधित किया.

