
पुण्यतिथि पर याद किये गये महाराणा प्रताप। Voice of Darbhanga
दरभंगा : अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की जिला इकाई के तत्वावधान में महाराणा प्रताप की 420वीं पुण्यतिथि बंगाली टोला स्थित कॉलेज परिसर में जिग्नेश्वर प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में मनायी गयी. इस मौके पर संगठन के जिला अध्यक्ष विनय कुमार सिंह ने कहा कि आज आवश्यकता है कि सभी लोग महाराणा प्रताप के पदचिन्हों पर चलकर उनके सपनों को पूरा करें. वहीं महासचिव ब्रजेश सिंह राठौर ने कहा कि क्षत्रिय समाज को अपने पूर्वजों से सीख लेनी चाहिए. इस मौके पर उपाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार सिंह बब्लू, लक्ष्मेश्वर सिंह पप्पू, मनोज कुमार सिंह, रमाशंकर सिंह पप्पू, उज्जवल सिंह, सुमन सिंह, शैलेन्द्र सिंह, संजीव सिंह, डॉ. सुनील सिंह, शरद सिंह, नवोद सिंह, प्रभात सिंह, शांतिधर सिंह, आनंद कुंवर, सुदीप सिंह, सागर सिंह, बब्लू सिंह आदि ने विचार रखे. धन्यवाद ज्ञापन हेमचंद्र सिंह ने किया.

