
शराब के साथ जब्त वाहनों की हुई नीलामी। Voice of Darbhanga
दरभंगा: शराब कारोबारियों की जब्त गाड़ियों की शुक्रवार को नीलामी की गई। टाटा 407 सहित 12 बाइकों की नीलामी में भारी संख्या में लोगों ने भाग लिया। हालांकि, देर शाम होने के कारण छह बाइकों की नीलामी नहीं हो पाई। लेकिन, एक टाटा 407 व छह बाइकों को लोगों ने नीलामी में बोली लगाकर खरीद लिया। इससे छह लाख 91 हजार रुपये के राजस्व की प्राप्ति हुई। मौके पर अपर समार्हता मोमीन अली अंसारी, एमवीआई एसपी तिवारी, उत्पाद अधीक्षक गणेश प्रसाद सहित कई अधिकारी उपस्थिति थे। मालूम हो कि उत्पाद विभाग की ओर से जब्त की गई वाहनों की नीलामी इससे पूर्व की गई थी। लेकिन, तकनीकी कारणों से नीलामी नहीं हो पाई थी। इसके बाद पुन: विज्ञापन निकालकर नीलामी की प्रक्रिया को अपनाई गई।

