Home मुख्य मानव श्रृंखला की पूर्व संध्या पर प्रभारी मंत्री ने किया मशाल जुलुस का नेतृत्व। Voice of Darbhanga
मुख्य - January 20, 2018

मानव श्रृंखला की पूर्व संध्या पर प्रभारी मंत्री ने किया मशाल जुलुस का नेतृत्व। Voice of Darbhanga

दरभंगा : बाल विवाह व दहेज प्रथा के विरोध को लेकर आयोजित मानव श्रृंखला की पूर्व संध्या पर जिला से लेकर अनुमंडल यहां तक कि गांवों में भी कहीं मशाल जुलुस तो कहीं अर्थी जुलुस निकाला गया. जिला मुख्यालय में आयोजित मशाल जुलुस में प्रभारी मंत्री महेश्वर हजारी, जिलाधिकारी डॉ. चंद्रशेखर सिंह, वरीय पुलिस अधीक्षक सत्यवीर सिंह, रविंद्र कुमार दिवाकर, कन्हैया कुमार सहित अधिकारी, कर्मी के अलावे आम लोग भी शामिल थे. वहीं बिरौल और बेनीपुर में दहेज प्रथा का पुतला दहन किया गया. बेनीपुर में अर्थी जुलुस में वहां के एसडीओ और एसडीपीओ भी शामिल थे. बिरौल के अर्थी जुलुस में वहां के एसडीओं और एसडीपीओ के अलावे बड़ी संख्या में त्रिस्तरीय पंचायती राज के जनप्रतिनिधि भी शामिल थे. बिरौल के कई गांवों में भी तैयारी को लेकर मशाल जुलुस निकाला गया. बिरौल में मानव श्रृंखला का जायजा लेने बिहार सरकार के मंत्री मदन सहनी भी पहुंचे थे. उन्होंने भी तैयारी को लेकर बारिकी से जानकारी हासिल की. मानव श्रृंखला से एक दिन पूर्व जिलाधिकारी डॉ. चंद्रशेखर सिंह और वरीय पुलिस अधीक्षक सत्यवीर सिंह ने संयुक्त रूप से संवाददाता सम्मेलन में कहा कि लोगों की मानसिकता बदलने के लिए ही कार्यक्रम का आयोजन किया गया है. उन्होंने बताया कि मानव श्रृंखला के लिए 20 सुपर जोन बनाये गये हैं. वहीं 89 जोन और 418 सेक्टर बनाये गये हैं. 30 मार्गों के 418 किलोमीटर पथ में आयोजित मानव श्रृंखला में 8 लाख 36 हजार लोग शामिल होंगे. सभी 18 प्रखंडों में मानव श्रृंखला बनायी जाएगी. कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा की व्यापक व्यवस्था पूरी कर ली गई है.

Share

Leave a Reply